ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

Home / news / बिहार में मिली कोरोना वायरस की संदिग्ध मरीज, हाल ही में चीन से...

बिहार में मिली कोरोना वायरस की संदिग्ध मरीज, हाल ही में चीन से छपरा लौटी थी छात्रा

27-Jan-2020 08:43 AM

CHHAPRA : कोरोना वायरस को लेकर बिहार में जारी किए गए अलर्ट के बाद छपरा में कोरोना वायरस की संदिग्ध मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. 

बताया जाता है कि बिहार के छपरा के शांतिनगर की रहने वाली एक छात्रा चीन से न्यूरो साइंस में पीएचडी कर रही है. 22 जनवरी को छात्रा चीन से अपने घर छपरा लौटी थी, जिसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई. 

परिजनों ने उसे सदर अस्पताल छपरा में भर्ती कराया, उसमें कोरोना वायरस के संदिग्ध लक्षण देखे जाने के बाद सोमवार को उसे पटना के PMCH लाया जाएगा. वहीं इलाके में कोरोना वायरस के नाम से ही हड़कंप मचा है. 

कोरोना वायरस को लेकर बिहार के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने शनिवार को ही एक हाई लेवल मीटिंग की थी. इस बैठक में कोरोना वायरस को लेकर केंद्र सरकार की तरफ से जारी किए गए गाइडलाइंस पर चर्चा हुई थी.स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक के बाद ही सभी जिलों को एडवाइजरी भेज दी थी और स्वास्थ्य संस्थानों को इसके लिए अलर्ट पर रहने को कहा गया है.