ब्रेकिंग न्यूज़

अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

Home / news / बिहार में कोरोना से 2 और मरीजों की हुई मौत, NMCH में चल...

बिहार में कोरोना से 2 और मरीजों की हुई मौत, NMCH में चल रहा था इलाज

03-Jul-2020 04:43 PM

PATNA:  बिहार में कोरोना का कहर जारी है. आज फिर पटना में 2 कोरोना मरीजों की मौत हो गई है. दोनों मरीजों का इलाज एनएमसीएच में चल रहा था. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बिहार में कोरोना से अबतक 80 मरीज की मौत हो चुकी है. 

रक्सौल और पटना सिटी के थे मरीज

एनएमसीएच के नोडल पदाधिकारी डॉक्टर अजय कुमार ने बताया कि गायघाट के रहने वाले 55 साल के शख्स की इलाज के दौरान मौत हुई है. वही, दूसरी मौत रक्सौल की रहने वाली 42 साल की एक महिला की हुई है. वह लकवा से ग्रसित थी. दोनों को पहले पीएमसीएच में भर्ती किया गया था. जिसके बाद एनएमसीएच में रेफर किया गया था. लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई. 

बिहार में अब तक 80 की मौत
 बिहार में अब तक कोरोना से 80 लोगों की मौत हुई है. सबसे ज्यादा राजधानी पटना में 11 लोगों की मौत हुई है. दरभंगा, रोहतास और सारण जिले में 5-5 मरीजों की मौत हुई है. इसके आलावा बेगूसराय, मुजफ्फरपुर  और नालंदा 4-4 लोगों ने दम तोड़ा है. भोजपुर, गया, खगड़िया, जहानाबाद, नवादा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर और वैशाली में. पूर्वी चंपारण में 3-3 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही मधुबनी और सीवान में 2-2 मरीजों की जान कोरोना से गई है. वहीं, अररिया,अरवल, औरंगाबाद, भागलपुर, जमुई, कटिहार, किशनगंज, मधेपुरा, मुंगेर, पश्चिमी चंपारण और शिवहर में 1-1 मरीज की मौत हुई है.