Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
06-Jan-2022 07:08 PM
PATNA : बिहार में कोरोना की तीसरी लहर बेकाबू होती जा रही है। बिहार में संक्रमण का एक बार फिर से बड़ा विस्फोट हुआ है। राज्य के अंदर आज कुल 2379 नए मरीज मिले हैं जबकि राजधानी पटना में 1407 मरीजों की पहचान हुई है जो अब तक का सबसे बड़ा कोरोना विस्फोट है। जिस तरह से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है वो बेहद ही चिंताजनक है। लापरवाही ही एकमात्र कारण है जिसके कारण आज यह स्थिति देखने को मिल रही है।
बात यदि बुधवार की करें तो कल कोरोना के 1659 नये केस मिले थे। सबसे ज्यादा केस पटना में 1015 मिले थे। पिछले दिनों की तुलना में कल यानी बुधवार को एक दिन में लगभग दोगुने मरीज बढ़े थे। जबकि बीते मंगलवार को पटना में 565 मामले सामने आए थे वही बिहार में संक्रमित मरीजों की संख्या 893 थी और आज गुरुवार को पटना में 1407 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि बिहार में कुल नए मरीजों की संख्या अब 2379 हो गयी है।
बिहार में आज कोरोना के कुल 2379 नए केसेज मिले हैं। पटना में सबसे ज्यादा 1407 मरीज मिले हैं। वही गया में 177 और मुजफ्फरपुर में 137 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। सारण में 52, वैशाली में 35, बेगूसराय में 71, मधुबनी में 36, मुंगेर में 20, दरभंगा में 24, भागलपुर में 27, समस्तीपुर में 31 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
आईजीएमएस के 15 डॉक्टर एक साथ कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं। वही पीएमसीएच के 12 डॉक्टर भी कोरोना संक्रमित पाए गये हैं। तीसरी लहर में अभी तक बिहार में 550 से अधिक डॉक्टर कोरोना संक्रमित हुए हैं। मुज़फ़्फ़रपुर आईजी ऑफिस में दो डीएसपी समेत आधा दर्जन कोविड पॉजिटिव हुए है। वही 55 पुलिसकर्मियों ने आईजी कार्यालय में कोरोना जांच कराया जिसमें आधा दर्जन पॉजिटिव निकले हैं।
कोरोना का संक्रमण यदि इसी रफ्तार से बढ़ता रहा तो स्थितियां और भयावह हो सकती है। इसके लिए कोविड गाइडलाइन का पालन करना बेहद जरूरी है। फर्स्ट बिहार भी अपील करता है कि चेहरे पर मास्क लगाए और दो गज की दूरी बनाए रखें और साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।


