ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / बड़ी खबर : बिहार में कोरोना को लेकर 17 अप्रैल को होगी सर्वदलीय...

बड़ी खबर : बिहार में कोरोना को लेकर 17 अप्रैल को होगी सर्वदलीय बैठक, बड़ा फैसला लेने की तैयारी में सरकार

10-Apr-2021 06:47 PM

PATNA : देश-विदेश में नए कोरोना के मामले बड़ी तेजी से फ़ैल रहे हैं. बिहार में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ़्तार काफी तेज हो गई है. प्रतिदिन हजारों नए केस सामने आ रहे हैं. राज्य में कोरोना से बिगड़ते हालात को देखते हुए 17 अप्रैल को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है. बिहार के राज्यपाल फागू चैहान की अध्यक्षता में वर्चुअल मीटिंग की जाएगी.


शुक्रवार को बिहार में नई गाइडलाइन जारी किये जाने के बाद राजभवन की ओर से बड़ी जानकारी दी गई है. बिहार में कोरोना से बिगड़ते हालात को देखते हुए राज्यपाल फागू चैहान की अध्यक्षता में 17 अप्रैल को सुबह 11 सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है. वर्चुअल तरीके से यह बैठक की जाएगी. शनिवार को बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद और संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी से मुलाकात के बाद यह अहम निर्णय लिया गया है.


राजभवन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक सर्वदलीय बैठक के लिए राज्यपाल सचिवालय सभी दल के नेताओं से संपर्क करेगी. आपको बता दें कि राज्यपाल के साथ मीटिंग के दौरान स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत और राज्यपाल के सचिव राॅबर्ट एल चोंग्थू भी मौजूद थे. गौरतलब हो कि नए मामलों को देखते हुए नीतीश सरकार ने 30 अप्रैल तक नई गाइडलाइन जारी की है.


गौरतलब हो कि कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए नीतीश सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है. अब राज्य के सभी शिक्षण संस्थानों को 11 अप्रैल  से बढ़ाकर 18 अप्रैल तक बंद रखे का आदेश दिया गया है. इसके अलावा 30 अप्रैल तक सभी दुकानों और प्रतिष्ठानों को शाम सात बजे तक ही खोला जाएगा. यही नहीं राज्य के सभी धार्मिक स्थल भी 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे. हालांकि होटल और रेस्टोरेंट पर किसी तरह की पाबंदी नहीं लगाई गई है.  


शुक्रवार को नई गाइडलाइन का एलान करते समय ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सर्वदलीय बैठक बुलाने की बात कही थी. सीएम ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यपाल के स्तर पर सर्वदलीय बैठक की भी बात कही है. हम लोग इस संबंध में राज्यपाल महोदय से संपर्क कर जल्द से जल्द सर्वदलीय बैठक आयोजित करने का आग्रह करेंगे. शनिवार को डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद और संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने राज्यपाल से मुलाकात कर 17 अप्रैल को सर्वदलीय बैठक का समय निर्धारित किया.