ब्रेकिंग न्यूज़

पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर

Home / news / बिहार में कोरोना के 18 नये मामले आए सामने, मरीजों का आंकड़ा पहुंचा...

बिहार में कोरोना के 18 नये मामले आए सामने, मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 629 पर

10-May-2020 09:07 AM

PATNA : शनिवार की देर रात तक कोरोना संक्रमण के एक साथ 16 मामले सामने आने के बाद अब रविवार की सुबह 18 नए केस सामने आए हैं। बिहार में कोरोना के नए मामलों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने की है।

news image

बिहार में कोरोना पॉजिटिव 18 नए मामले मधेपुरा, सहरसा, अररिया, बेगूसराय और दरभंगा से सामने आए हैं। इनमें मधेपुरा और सहरसा से सात-सात मामले जबकि दरभंगा से दो और अररिया और बेगूसराय से एक एक मामला सामने आया है।


बिहार में कोरोना संक्रमण के जो 18 नए मरीज पाए गए हैं वह सभी पुरुष हैं। स्वास्थ विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने कहा है कि इन सभी की जांच रिपोर्ट बीती रात आ गई थी लेकिन देर से रिपोर्ट आने के कारण इसकी जानकारी कल साझा नहीं की जा सकी थी।


बता दें कि बिहार में कोरोना संक्रमण के नए मामलों की सुनामी देखने को मिल रही है। 16 नए केस सामने आने के बाद शनिवार को बिहार में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 600 के पार चला गया था। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की तरफ से शनिवार को जारी किए आखिरी अपडेट में 16 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि की गई थी जिसके बाद आंकड़ा बढ़कर 611 पहुंच गया था।


शनिवार की देर रात कोरोना संक्रमण के जो नए मामले सामने आए उनमें 10 केस बेगूसराय से आए थे जबकि 5 रोहतास से और एक खगड़िया के बहादुरपुर से आया। 16 में से 15 मरीज पुरुष और एक महिला पॉजिटिव पाई गई। बेगूसराय में जिन पुरुषों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है उनमें बलिया से एक, चौराही से एक, गढ़पुरा से चार, बखरी से तीन और खोदावंदपुर से एक मरीज है जबकि रोहतास के पहलेजा से दो, नोखा और सासाराम से एक-एक और नया गंगोली से एक मरीज की पहचान हुई है।


शनिवार की देर रात तक कोरोना का जो अपडेट सामने आया है उसके मुताबिक बिहार में शनिवार को कुल 32 नए पॉजिटिव के सामने आ चुके हैं। इनमें सबसे पहला केस शेखपुरा से सामने आया था। उसके बाद दो मामले अरवल जिले से सामने आए। तीसरे अपडेट में तीन केस मुजफ्फरपुर जिले से सामने आए। यह सभी मुसहरी इलाके में पाए गए हैं। मुजफ्फरपुर में अब तक कोरोना का संक्रमण नहीं पहुंचा था। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने चौथे अपडेट में कुल 4 अन्य मरीजों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की जिनमें अरवल से एक सीवान से एक और नालंदा से 2 मरीज शामिल हैं पांचवी अपडेट में एक मरीज वैशाली और दूसरा भोजपुर से। छठे अपडेट में मुंगेर से 2 और बेगूसराय से 2 मरीजों की पुष्टि हुई जबकि 7 में अपडेट में 10 मरीज बेगूसराय से, 5 मरीज रोहतास और एक खगड़िया से सामने आया है।