चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
10-Apr-2021 08:38 PM
PATNA : देश-विदेश में आफत बना कोरोना वायरस बिहार में भी भारी तबाही मचा रहा है. शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक बिहार में इस साल के सारे रिकार्ड टूट गए. बिहार में कोरोना महामारी को लेकर चलाये गए जांच अभियान के दौरान शनिवार को रिकार्ड 3469 नए मरीज सामने आये हैं. जबकि 24 घंटे के भीतर आधा दर्जन मरीजों ने दम तोड़ दिया है.
शनिवार को बिहार में कुल 3469 नए मरीज मिले. इतनी बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से आम आदमी के बीच हड़कंप मच गया है. राजधानी पटना में सर्वाधिक 1431 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कुल 95 हजार 112 सैम्पल की कोरोना जांच की गई, जिसमें 3469 नए मरीज मिले हैं.
शनिवार को इतनी बड़ी संख्या में कोरोना मरीजों की पहचान होने के बाद राज्य में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 11998 हो गई है. पिछले 24 घंटे में 822 संक्रमित मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो गए, जबकि 6 संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो गई. राज्य में कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 95.13 फीसदी हो गई है.
बिहार स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पटना में सर्वाधिक 1431 नए संक्रमितों की पहचान की गई है. जबकि गया में 310 और मुजफ्फरपुर में 183 नए मरीज मिले हैं. जबकि अररिया में 27, औरंगाबाद में 93, भागलपुर में 97, बक्सर में 30, दरभंगा में 50, पूर्वी चंपारण में 33, गोपालगंज में 44, जमूई में 16, जहानाबाद में 77, किशनगंज में 29, मुंगेर में 51, नालंदा में 25, नवादा में 40, पूर्णिया में 87, रोहतास में 35, सारण में 62, शेखपुरा में 6, सीवान में 57, वैशाली में 51, पश्चिमी चंपारण में 43 नए संक्रमित मरीजों की पहचान की गई है.
आपको बता दें कि राज्य में कोरोना संक्रमण से 2 लाख 79 हजार 473 व्यक्ति संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें 2 लाख 65 हजार 870 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं. जबकि राज्य में कोरोना संक्रमित 1604 व्यक्तियों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है.