ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...

Home / news / बिहार में कोरोना के 26 नए मामले मिले, एक्टिव केस 116

बिहार में कोरोना के 26 नए मामले मिले, एक्टिव केस 116

27-Dec-2021 08:56 PM

PATNA: बिहार में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बिहार में आज कोरोना के 26 नए मामले सामने आएं हैं। वही एक्टिव मरीजों की संख्या 116 हो गयी है। सबसे ज्यादा मरीज पटना में मिले हैं। पटना में कुल 11 कोरोना संक्रमित मिले हैं। वही मुंगेर में 10, गया में 2, कटिहार में 1 और वैशाली में 1 नए केस मिले हैं। वही दूसरे राज्य से आए एक व्यक्ति की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव मिली है। 


पटना में आज कुल 11 नए मामले सामने आएं हैं। जिसमें 8 लोग ऐसे हैं जो कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके है। वही 9 लोग ऐसे हैं जिनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री ही नहीं है। जो नए केजेस सामने आए हैं उसमें सिविल सर्जन कार्यालय का एक कर्मी और पांच साल का 3 मासूम भी शामिल है। नए मामले आने के बाद कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग को लेकर अलर्ट किया गया है। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच कराई जा रही है और ऐसे लोगों की तलाश की जा रही है जो कांटेक्ट में आए हैं।


पटना में 11 नए मामले सामने आने और सिविल सर्जन कार्यालय के कर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। पटना के बोरिंग रोड, सरिस्ताबाद, सुल्तानगंज, दीदारगंज,कंकड़बाग, गोला रोड और एजी कॉलोनी में कोरोना के नए मामले सामने आए हैं।   


वही शेखपुरा में भी कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 7 हो गई है। रविवार को जिले में 5 स्कूली बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले थे। सभी बच्चे कोरोना पॉजिटिव शिक्षक से संक्रमित हुए हैं। वहीं संक्रमित शिक्षक की मां की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। शनिवार तक जिले में कोरोना का सिर्फ एक पॉटिजिव केस था लेकिन एक साथ 6 नए केस सामने आने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी हैरान हैं। 


जबकि मुंगेर में आज बीएमपी के तीन और जवान कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इस बात की जानकारी मिलते ही बीएमपी कैंपस में हड़कंप मच गया। जिसके बाद 400 जवानों का सैंपल टेस्ट के लिए भेजा गया है। दिसंबर के अंतिम दिनों में अचानक मुंगेर में कोरोना के मामले बढ़ने शुरू हो गये हैं। बीएमपी के 3 और जवानों के संक्रमित मिलने के बाद इनकी संख्या अब बढ़कर 14 हो गयी है। जिले में कुल एक्टिव केसों की संख्या 17 हो गयी है। वही संक्रमित मिले जवानों के ट्रैवल हिस्ट्री की जांच भी की जा रही है।   


news image