Nitish Kumar Yojana : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 25 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 10-10 हजार रुपये, लिस्ट में आपका नाम भी है शामिल Crime News Bihar : सिगरेट पीने से रोका तो युवक को दौड़ाकर मारी गोली, भीड़ ने आरोपी को जमकर पीटा Bihar crime news : आजमगढ़ की डांसर के साथ बिहार में गंदा काम, पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा,बहला-फुसलाकर दिया घटना को अंजाम viral video : ममता हुई शर्मसार: स्कूल बैग में 7 ईंटें भरकर मां ने बच्ची को पीटा, वीडियो वायरल Patna smart bus stop : अब बस का इंतजार होगा आसान, पटना में शुरू होगी स्मार्ट ग्रीन बस स्टॉप योजना; यात्रियों को मिलेगी यह सुविधा Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग
08-Jan-2022 05:49 PM
PATNA: बिहार में कोरोना तेजी से अपना पांव पसार रहा है। बात यदि राजधानी पटना की करें तो यह हॉट स्पॉट बना हुआ है। पटना में कोरोना के 1956 नए मामले सामने आए हैं। जिसमें बच्चे भी शामिल हैं। 17 साल से नीचे के 70 बच्चे कोरोना संक्रमित मिले हैं। पटना में 70 बच्चों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
वही राजद पार्टी दफ्तर में भी 8 लोग संक्रमित पाए गए है। जिसके बाद फिलहाल आरजेडी पार्टी कार्यालय को बंद कर दिया गया है। शनिवार को 24 घंटे में बिहार में कुल 4526 नए मामले आए हैं। वही पटना में 24 घंटे में 1956 नए केसेज मिलने से विभाग में हड़कंप मचा हुआ हैं।
जिस प्रकार से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है वह चिंताजनक हैं। राज्य में आज कुल 4526 नए कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से सबसे ज्यादा राजधानी पटना में 1956 नए मरीजों की पहचान हुई है। बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या 12311 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गये कोरोना के आंकड़ों पर यदि गौर करें तो अररिया में 23 नए मामले सामने आए हैं तो वही अरवल में 45, औरंगाबाद में 46,बांका 44, बेगूसराय 276,भागलपुर 53, भोजपुर 77, बक्सर 30, दरभंगा 73, पूर्वी चंपारण 88, गया 284 नए संक्रमित मिले हैं।
वही गोपालगंज में 13, जमुई 67, जहानाबाद 61, कैमूर 16, कटिहार 53, खगड़िया 14, किशनगंज 51, लखीसराय 27, मधेपुरा 37, मधुबनी 58, मुंगेर 26, मुजफ्फरपुर 263, नालंदा 212, नवादा 22, पटना 1956, पूर्णिया 45, रोहतास 61, सहरसा 37, समस्तीपुर 61, सारण 110, शेखपुरा 5, शिवहर 15, सीतामढ़ी 90, सीवान 18, सुपौल 32, वैशाली 60, पश्चिम चंपारण 32, इसके अलावे दूसरे राज्य के 47 लोगों के सैंपल भी पॉजिटिव पाये गये हैं।