ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / बिहार में कोरोना का जबरदस्त विस्फोट, 7870 लोग मिले पॉजिटिव, टूट गए सारे...

बिहार में कोरोना का जबरदस्त विस्फोट, 7870 लोग मिले पॉजिटिव, टूट गए सारे रिकार्ड

17-Apr-2021 06:13 PM

PATNA : बिहार में वैश्विक कोरोना महामारी का प्रकोप जारी है. कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर सरकार की ओर से तमाम उपाए किये जा रहे हैं लेकिन इसके बावजूद भी पॉजिटिव मरीजों के आंकड़े में उछाल देखा जा रहा है. बिहार सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कुल 7870 नए मरीज सामने आये हैं.


बिहार में बेकाबू कोरोना के मामले कम नहीं हो रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को कुल 7 हजार 870 मरीजों की पहचान की गई है. विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कुल एक लाख 555 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें राज्य में अबतक के सर्वाधिक 7870 संक्रमित मिले हैं. 


कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए राज्य सरकार ने चिंता व्यक्त की है. राजधानी पटना में सर्वाधिक 1898 संक्रमित लोग मिले हैं. बताया जा रहा है कि गया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर में भी संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक पिछले चौबीस घंटे में औरंगाबाद में 215, बेगूसराय में 326, भागलपुर में 322, भोजपुर में 138, बक्सर में 100, पूर्वी चंपारण में 149, गया में 610, गोपालगंज में 147, जमुई में 103, जहानाबाद में 186, लखीसराय में 102, मधेपुरा में 110, मधुबनी में 127, मुंगेर में 255, मुजफ्फरपुर 541, नालंदा में 109, नवादा में 115, पूर्णिया में 153, रोहतास में 188, सहरसा में 247, समस्तीपुर में 142, सारण में 256, शेखपुरा में 103 सीवान में 188, वैशाली में 167 और पश्चिम चंपारण में 269 नए मामले सामने आये हैं. 




उधर दूसरी ओर कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर शनिवार को राज्यपाल की अध्यक्षता में बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के बाद पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने साफ़ संकेत दिया है कि सरकार कोई बड़ा कदम उठाने जा रही है. पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और फिर बाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ़-साफ़ बता दिया है कि फैसला हो गया है. कल यानी कि रविवार को दोपहर में लोगों को इसके बारे में जानकारी दी जाएगी. 


news image


राज्यपाल फागू चौहान की अध्यक्षता में सपन्न हुई सर्वदलीय बैठक के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आज की बैठक में सभी दल के नेताओं ने अपनी राय दी है. अब दिये गए सुझाव की क्राइसिसि मैनेजमेंट ग्रुप समीक्षा करेगी. उन्होंने आगे बताया कि रविवार को हमने सभी जिलों के डीएम के साथ बैठक बुलाई है. उसमें भी पूरी स्थिति की समीक्षा की जाएगी. इसके बाद कल जो निर्णय लिए जाएंगे, इसके बारे में रविवार दोपहर बाद जानकारी दी जाएगी.




बिहार में कोरोना से बिगड़े हालात को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि लगातार कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ रही है. कल से आज संख्या बढ़ी है. कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए जो निर्णय लिया जाना आवश्यक होगा, वो लिया जाएगा. आपको बता दें कि सर्वदलीय बैठक में सरकार ने जो भी पक्ष रखा और अन्य पार्टी के नेताओं ने जो सुझाव दिए, उसे जिलाधिकारी और एसपी के साथ साझा किया जायेगा. इस बैठक के बाद बिहार में संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए कुछ कड़े कदम उठाये जाने की घोषणा की जाएगी.