ब्रेकिंग न्यूज़

पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर

Home / news / बिहार में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 749 पहुंचा, सोमवार की रात तीन नए...

बिहार में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 749 पहुंचा, सोमवार की रात तीन नए मामलों की हुई पुष्टि

12-May-2020 05:55 AM

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 749 पहुंच गया है। सोमवार की देर रात स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए छठे अपडेट में 3 नए मरीजों की पुष्टि की गई। सभी तीनों मरीज अलग-अलग जिलों से हैं। एक केस नालंदा के गिरियक से जबकि दूसरा समस्तीपुर के पूसा और तीसरा शेखपुरा के बरबीघा से सामने आया है। कोरोना पॉजिटिव पाए गए तीनों मरीज पुरुष हैं।

news image

इससे पहले स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को पांचवी अपडेट जारी की गई थी. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक पांचवें अपडेट में 13 नये मामले सामने आए. शेखपुरा से 5, नवादा से 4, मुजफ्फरपुर से 3 और सीतामढ़ी से एक नया मामला सामने आये. बता दें कि बिहार में अब एक कुल 37 जिले कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं.


सोमवार को ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक पटना से 11, खगड़िया से 5, बेगूसराय से 4, बांका से 2, दरभंगा से 3, मधुबनी से 2, सुपौल से 2, नवादा से 2, भागलपुर से 2, गोपालगंज से 2, सहरसा और पूर्णिया से एक-एक मामले सामने आये थे. पटना के बीएमपी में कुल 8 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए. यह सभी बीएमपी 14 से जुड़े हुए हैं. इसके पहले भी बीएमपी 14 में 6 कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं.