बिहार में दर्दनाक हादसा: सिविल कोर्ट की परीक्षा देने गए दो अभ्यर्थियों को ट्रैक्टर ने कुचला, दोनों की हुई मौत बिहार में दर्दनाक हादसा: सिविल कोर्ट की परीक्षा देने गए दो अभ्यर्थियों को ट्रैक्टर ने कुचला, दोनों की हुई मौत Bihar Politics : राज्यसभा चुनाव की शोर के बीच ‘इफ्तार डिप्लोमेसी’ गरमाई, तेजस्वी–ओवैसी मुलाकात पर सबकी नजर, नीतीश और चिराग भी देंगे दावत बिहार में भीषण सड़क हादसा: दो बाइक की टक्कर में तीन युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल Rajya Sabha Election : “हम पांचों उम्मीदवार हैं…” राज्यसभा चुनाव से पहले विजय चौधरी का बड़ा दावा, AIMIM से बातचीत को लेकर भी आया जवाब BIHAR NEWS : GNM और चिकित्सा प्रभारी ने किया अश्लील नृत्य ! गाल में गुलाल लगवाकर डांस करना पड़ा भारी, अब तो..... सिविल कोर्ट Peon भर्ती परीक्षा आज से शुरू, दो शिफ्ट में एग्जाम—एडमिट कार्ड से लेकर टाइमिंग तक पढ़ लें पूरी डिटेल Bihar News : जयमाला के बीच मातम! शादी समारोह में छत का छज्जा गिरा, 2 की मौत, 15 लोग घायल Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल
12-Feb-2021 09:03 PM
PATNA : बिहार में कोरोना टेस्ट में घोटाला उजागर होने के बाद केंद्र सरकार भी हैरान हो गयी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सचिव ने बिहार सरकार से जवाब मांगा है. उधर नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार में कोरोना जांच बहुत बढ़िया तरीके से हुआ है. थोडी बहुत गड़बडी हुई होगी तो कार्रवाई होगी.
केंद्र सरकार ने मांगा जवाब
दरअसल एक अंग्रेजी अखबार ने विस्तृत रिपोर्ट छापी है जिसमें बिहार में कोरोना जांच में बडे पैमाने पर घोटाले को उजागर किया गया है. अग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक फर्जी नाम और मोबाइल नंबर का जिक्र कर कोरोना टेस्टिंग के आंकड़े गढ लिये गये. एक ही मोबाइल नंबर को 26 लोगों के नाम के साथ दर्ज कर सभी की जांच कराने की जानकारी दी गयी. जब पड़ताल की गयी तो पता चला कि जिसका मोबाइल है उसने कभी जांच करवायी ही नहीं, जिनके नाम दर्ज हैं वे सब फर्जी नाम हैं. ऐसे कई मामले उजागर हुए हैं. हद तो ये कि कोरोना जांच कराने वाले का फर्जी नाम गढ़ने में 0000000000 मोबाइल नंबर भी दे दिया गया.
राज्यसभा में भी उठा मामला
शुक्रवार को आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा ने राज्यसभा में इस मामले को उठाया. उन्होंने कहा कि बिहार में कोरोना टेस्टिंग के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ है. राज्य सरकार ने झूठे आंकड़े देकर पूरे देश को गुमराह किया है. मामला उजागर होने के बाद हरकत में आयी केंद्र सरकार ने बिहार सरकार से जवाब मांगा है. बिहार सरकार के अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी है.
नीतीश बोले- जांच बहुत अच्छे तरीके से हुआ है
उधर दिल्ली से पटना पहुंचे नीतीश कुमार से मीडिया ने इस पर सवाल पूछा. नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में जब से कोरोना की जांच शुरू हुई तब से वे हर दिन की रिपोर्ट अपने पास मंगवाते हैं. पत्रकारों ने समय दिया तो वे ये दिखाने को तैयार हैं कि हर दिन की रिपोर्ट उनके पास है. बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि सूबे में कोरोना की जांच को बहुत अच्छा हुआ है. कुछ गडबड़ी सामने आयी है तो उन्होंने इसकी जांच कराने को कहा है. जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई होगी. लेकिन बिहार में कोरोना में काम बहुत अच्छे तरीके से हुआ है.