ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / बिहार में कोरोना ब्लास्ट, एक दिन में मिले रिकार्ड 662 नए मरीज, तीन...

बिहार में कोरोना ब्लास्ट, एक दिन में मिले रिकार्ड 662 नए मरीज, तीन महीना पहले जैसे बने हालात

02-Apr-2021 07:51 PM

PATNA : देशभर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर बड़ी तेजी से फ़ैल रही है. बिहार में भी संक्रमण की रफ़्तार कई गुना बढ़ गई है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक दिन में बिहार में कोरोना महामारी के 662 नए मरीज सामने आये हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक बिहार में हालात काफी बिगड़ते नजर आ रहे हैं.


शुक्रवार को साल का सबसे बड़ा और डराने वाला आंकड़ा आया है. बिहार में तक़रीबन ढाई महीने के एक लंबे अंतराल के बाद एक दिन में सर्वाधिक 662 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है. इसके पहले 29 दिसंबर को 622 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गयी थी. शुक्रवार को बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 2363 हो गई है.


गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार सूबे में 63,846 सैंपल की जांच की गई जबकि 204 कोरोना संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हुए. वहीं, दो कोरोना संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत भी हो गई. राज्य में कोरोना एक बार फिर से पांव पसारने लगा है. कुछ दिन पहले तक राज्य के कुछ जिले कोरोना से मुक्त थे. उन जिलों में एक भी एक्टिव नहीं था. अब राज्य का कोई ऐसा जिला नहीं बचा है, जहां कोरोना के एक्टिव केस न हों. 



बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने खुद गुरुवार को वैक्सीन ली है. पटना के IGIMS में पहुंचकर मंगल पांडेय ने वैक्सीन का पहला डोज लिया. मंगल पांडेय ने कहा कि अबतक बिहार में 29 लाख लोगों को टीका लगाया जा चुका है. अभी बिहार में अन्य राज्यों की अपेक्षा पॉजिटिव केस की संख्या काफी कम है, लेकिन लोगों को सावधानी बरतनी जरूरी है. स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जो भी 45 साल से ज्यादा उम्र के लोग हैं वो जरूर वैक्सीन लें. साथ ही लोग मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करें.



कोविड-19 टीकाकरण में अगले चरण में अब 45 साल से ज्यादा की उम्र के लोगों को भी वैक्सीन दिया जा रहा है. सूबे में इसके नतीजे उत्साहपूर्ण नजर आए हैं. गुरुवार 45 से 59 आयु वर्ग के 79,454 लोगों ने वैक्सीन की अपनी पहली खुराक ली. इसी के साथ गुरुवार को सभी श्रेणियों में कुल 2,10,915 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है. टीकाकरण लगभग 2,200 जगहों पर किया गया. लाभार्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इसे और सुविधाजनक बनाने के लिए, राज्य स्वास्थ्य विभाग इसे बढ़ाकर 5,000 करने की तैयारी में है.