ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / बिहार में शिक्षक नियोजन का शेड्यूल जारी, जानिए.. हाई स्कूल और प्लस टू...

बिहार में शिक्षक नियोजन का शेड्यूल जारी, जानिए.. हाई स्कूल और प्लस टू का पूरा कार्यक्रम

26-Apr-2022 07:03 AM

PATNA : बिहार में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षकों की रुकी हुई छठे चरण की नियुक्ति की प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है। तकरीबन ढाई महीने बाद फिर से नियोजन प्रक्रिया शुरू हुई है। सोमवार को इस चरण के तहत करीब 32 हजार पदों पर बहाली के लिए शेड्यूल शिक्षा विभाग ने जारी कर दिया है। इसके मुताबिक 28 अप्रैल से 27 मई तक आवेदन पत्र लिये जाएंगे। वहीं 27 और 28 जुलाई को चयनित अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र जारी किये जाएंगे।


एसटीईटी 2011 पास करने वाले अनट्रेंड अभ्यर्थी जिन्होंने सत्र 2017-19 में 29 जून, 2019 तक बीएड की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली हो, वे भी इसमें आवेदन कर सकेंगे। पटना हाई कोर्ट के फैसले के बाद ये बदलाव किया गया है। विभाग ने यह आदेश जारी किया है। 2017-19 बीएड पास अभ्यर्थी, जिन्होंने पहले ही आवेदन कर दिया है, उन्हें फिर से आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी। 


नियोजन शेड्यूल के मुताबिक 28 मई से 10 जून के बीच औपबंधिक मेरीट लिस्ट तैयार की जाएगी। 15 जून तक मेरिट लिस्ट का नियोजन समिति से अनुमोदन हासिल कर लिया जाएगा और उसी दिन इसे जारी कर दिया जाएगा। औपबंधिक मेरिट लिस्ट पर 17 जून से 4 जुलाई तक आपत्तियां लीं जाएंगी। 10 जुलाई तक मेरिट लिस्ट का प्रकाशन होगा। 13 से 17 जुलाई के बीच सर्टिफिकेट की जांच की जाएगी। 20 जुलाई तक फाइनल मेरिट लिस्ट पर अनुमोदन लिया जाएगा। 22 जुलाई तक फाइनल मेरिट लिस्ट को सार्वजनिक किया जाएगा। 28 जुलाई को जिला परिषद नियोजन इकाई की तरफ से नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।