ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी

Home / news / बिहार में CBI की एंट्री बंद: शिवानन्द तिवारी ने फैसले को सराहा, उपेंद्र...

बिहार में CBI की एंट्री बंद: शिवानन्द तिवारी ने फैसले को सराहा, उपेंद्र कुशवाहा को मीटिंग की जानकारी नहीं

29-Aug-2022 02:26 PM

PATNA : बिहार में सीबीआई की एंट्री बंद करने की तैयारी शुरू हो गई है। अब इसको लेकर जेडीयू और आरजेडी की प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी है। एक तरफ जहां आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानन्द तिवारी का कहना है कि राज्य में सीबीआई की एंट्री बंद करने के लिए महागठबंधन की मीटिंग हुई थी तो वहीं, जेडीयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने साफ़ तौर पर कह दिया है कि मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है। 



आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानन्द तिवारी ने कहा कि सीबीआई की एंट्री को लेकर सभी ने चिंता प्रकट किया था, जिसके बाद ये फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी जांच एजेंसियों का दुरूपयोग कर रही है। जब से लालू और नीतीश ने हाथ मिलाया है, तभी से बिहार में ये खेल चल रहा है। सीबीआई गठन के कानून में ये प्रावधान है कि सीबीआई को राज्य सरकार एक जनरल कंसेंट देगी तभी वो राज्य में आकर जांच कर पाएगी। हमारी भी व्यक्तिगत रूप से राय है कि राज्य सरकार उस सहमति को वापस ले, जिसमें सीबीआई को जांच का अधिकार दिया गया है। अब समय आ गया है कि राज्य सरकार इस पर एक्शन ले। 



वहीं, जेडीयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का कहना है कि मुझे पीटीआई से ये जानकारी मिली कि महागठबंधन की मीटिंग हुई, जिसमें ये फैसला हुआ कि सीबीआई जांच के लिए राज्य सरकार का कंसेंट चाहिए। जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष होने के बाद भी आपको जानकारी कैसे नहीं है तो इस पर उन्होंने कहा कि  ऐसा कोई फैसला नहीं हुआ है, लेकिन अगर शिवानंद जी बोल रहे हैं तो कोई बात होगी। बीजेपी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सीबीआई जानबूझकर हमें परेशान कर रही है। जब से महागठबंधन की सरकार आई है, तभी से बीजेपी की साज़िश रची जाने लगी है।