Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम BIHAR NEWS: नीतीश सरकार का बड़ा दांव! इन लोगों को मिलेंगे ₹2.5 लाख, बस करना होगा यह छोटा सा काम; जानिए क्या है स्कीम गुजरात के 32 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, वड़ोदरा-अहमदाबाद में ई-मेल से मचा हड़कंप बिहार के ‘थप्पड़बाज’ BDO की रंगबाजी देखिए: छोटी से बात पर युवक को बीच सड़क पर मारे ताबड़तोड़ कई थप्पड़, पैर पकड़कर गिड़गिड़ाता रहा लड़का fake teachers Bihar : वाह जी वाह ! शिक्षा विभाग के अंदर चल रहा बड़ा झोल, सस्पेंड टीचर की लग गई बोर्ड एग्जाम में ड्यूटी, DEO साहब सब जानते थे फिर भी ... RAILWAY UPDATE: 17 साल बाद फिर जगी उम्मीद: इस रेल लाइन परियोजना को मिली नई रफ्तार, सीमांचल में विकास की आस बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त मुजफ्फरपुर में 9 लाख से अधिक महिलाओं को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, सकरा की जीविका दीदी ने साझा किया अनुभव
02-Feb-2022 08:02 AM
By Rajiv Ranjan
MOTIHARI : बिहार के मोतिहारी में सीबीआई ने कार्रवाई करते हुए कस्टम सुपरिटेंडेंट दीपक कुमार चौधरी और डाटा ऑपरेटर आनंद कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की टीम कस्टम सुप्रिटेंडेंट और डाटा ऑपरेटर को अपने साथ पटना लेकर चली गई. कस्टम सुपरिटेंडेंट एक ट्रांसपोर्टर से 90 हजार रुपए रिश्वत ले रहा था.
ट्रक छोड़ने के एवज में ₹90000 घूस लेते मोतिहारी के कस्टम सुपरिटेंडेंट दीपक कुमार चौधरी और डाटा ऑपरेटर आनंद कुमार को सीबीआई की टीम ने रंगे हाथ दबोच लिया दोनों की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की टीम दोनो को लेकर पटना रवाना हो गई। बताया जाता है कि ढाका थाना क्षेत्र के जमुनिया निवासी रिंकू जायसवाल ने पटना सीबीआई एसपी को शिकायत की थी जिसके बाद सीबीआई के अधिकारियों ने मामले की जांच कराई जांच में रिश्वत माँगे जाने की पुष्टि होने पर एक टीम का गठन किया गया था ।आशीष कुमार पांडे के नेतृत्व में गठित सीबीआई को 7 सदस्य टीम मोतिहारी कस्टम कार्यालय पहुंची इस दौरान रिंकू से घूस लेते हुए कस्टम सुपरिटेंडेंट तथा डाटा ऑपरेटर को गिरफ्तार कर लिया गया।
बताया जाता है कि 31 दिसंबर को एसएसबी की टीम ने ट्रक को जप्त कर कस्टम को सौंप दिया था जिस पर सामान लदा हुआ था उक्त ट्रक को छोड़ने की एवज में कस्टम सुपरिटेंडेंट ₹90000 की मांग कर रहे थे सीबीआई की टीम में इंस्पेक्टर आशीष कुमार पांडे के अलावे इंस्पेक्टर श्री नारायण कुमार सहित अन्य 7 लोग मौजूद थे।