चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
13-Mar-2021 08:59 AM
By SANT SAROJ
SUPAUL : दिल्ली के बुराड़ी जैसा मामला आज बिहार के सुपौल से सामने आया है. जहां एक ही परिवार के पांच लोगों की डेड बॉडी एक ही कमरे में फंदे से लटकते हुए मिली है. मरने वालों में पति-पत्नी, दो बेटी और एक बेटी शामिल है.
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी से परेशान होकर परिवार ने यह कदम उठाया है. एक ही परिवार के 5 लोगों के सुसाइड के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.
घटना राघोपुर थाना के गद्दी गांव वार्ड नंबर 12 की है, जहां के रहने वाले मिश्रीलाल साह ने अपने पूरे परिवार के साथ सुसाइड कर लिया. आसपास के लोगों का कहना है कि उनका परिवार पिछले शनिवार को देखा गया था. शुक्रवार को उनके घर से बदबू आने के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी. मौके पर पुलिस पहुंची तो पूरा परिवार फंदे से लटकता हुआ मिला और उनलोगों के बॉडी से बदबू आने लगी थी.
घटना की जानकारी मिलते ही राघोपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.एसपी मनोज कुमार ने भी घटना स्थल पर पहुँच कर पूरे मामले की बारीकी से जांच की जिसके बाद एफएसएल की टीम को इसकी जांच सौप दी गयी है. मृतकों को बारे में बताया जाता है कि पिछले 2 सालों से ये परिवार अपनी पुश्तैनी जमीन को बेच कर गुजारा करता था. बीच बीच में कोयला बेचने का भी छोटा सा कारोबार करता था. हाल के कुछ दिनों से ये परिवार ग्रामीणों से भी अलगथलग हो गए थे.वही एसपी मनोज कुमार ने कहा कि घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है, एफएसएल जांच के बाद ही कुछ सामने आएगा.