मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा पुलिस की वर्दी में रील बनाना पड़ गया महंगा, 4 वीडियो क्रिएटर गिरफ्तार बिहार में जमीन खरीदना होगा महंगा!, अप्रैल से निबंधन दर में चार गुना बढ़ोतरी की संभावना, MVR भी बढ़ेगा 6-lane bridge : पटना से उत्तर बिहार का सफर होगा आसान, होली के बाद शुरू होगा यह 6-लेन पुल; CM नीतीश ने किया निरीक्षण Bihar Attendance App : बिहार में टीचर के अटेंडेंस को लेकर शिक्षा विभाग का नया आदेश, मंगलवार से हर हाल में करना होगा यह काम Bihar expressway : बिहारवासियों को मिली बड़ी सौगात, अब महज दो घंटों में तय होगी 5 घंटों वाली दूरी; शुरू होने जा रहा यह एक्सप्रेसवे Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग मुंगेर में रिश्तों का कत्ल: 13 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या, मुंहबोले दादा पर घर के चिराग को बुझाने का आरोप Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा- मनाली या परिवार के वैष्णों देवी; तो जरूर पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव
05-Sep-2023 07:31 PM
By FIRST BIHAR
SAMASTIPUR: बिहार के समस्तीपुर जिले में एक करोड़ के बीएमडब्लू कार से मवेशियों का चारा ढोने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद इस वीडियो की चर्चा लोग करने लगे हैं और कई तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। वही कुछ लोग इस वीडियो को शेयर भी कर रहे हैं।
बीएमडब्लू के बारे में बताया जाता है कि यह कार समस्तीपुर के जितवारपुर निवासी अंशु का है जो पेशे से किसान हैं। जो अपने बीएमडब्लू कार के ऊपर मवेशियों का चारा रखे हुए थे। खेत से चारा अपने घर ले जा रहे थे तभी किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जिसके बाद यह वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद पूरे देश में अंशु किसान की चर्चा हो रही है। जो कोई भी इस वीडियो को देख रहा है वो दंग रह जा रहा है। क्योंकि कार की कीमत एक करोड़ रुपये है जिस पर पशु चारा धोया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि कार में नंबर प्लेट लगी हुई नहीं है। जिसे देखकर लोग कमेंट्स भी कर रहे हैं। कोई इसे चोरी की कार बता रहा है तो कोई कह रहा है कि समस्तीपुर से बाहर जाएगा तो पुलिस पकड़ लेगी। वही कोई यह कह रहा है कि भाई बिहार हैं यहां कुछ भी संभव है।
जबकि बीएमडब्लू के मालिक अंशु पेशे से किसान है वे टूर एंड ट्रेवल्स का बिजनेस भी करते हैं। उनके पास स्कॉर्पियो, थार, बीएमडब्लू सहित कई गाड़ियां है। उनके घर पर मवेशी भी है। अंशु को जब इस वीडियो की जानकारी दी गयी तो उन्होंने बताया कि शहर में हरा चारा नहीं मिल पाता है इसलिए घर से काफी दूर चारे के लिए जाना होता है। एक दिन अपने बीएमडब्लू को लेकर वे चारा लाने गये थे।
उन्होंने बताया कि धूप कड़ी थी इसलिए गाड़ी ले जाना ही मुनासिब समझा। चारा लेकर घर लौटने के दौरान किसी ने उनके कार का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। तब से यह वीडियो वायरल हो रहा है। बीएमडब्लू कार 8 साल से मेरे पास है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग कमेट्स कर रहे हैं कि नंबर प्लेट हटा लिया गया है यह गाड़ी चोरी की है तो उन लोगों से मेरी अपील है कि बिना सोचे समझे किसी के ऊपर कमेंट्स ना करें। यह गाड़ी चोरी की नहीं है बल्कि इसे मैंने खरीदा है यह मेरी बीएमडब्लू है।