ब्रेकिंग न्यूज़

गुजरात के 32 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, वड़ोदरा-अहमदाबाद में ई-मेल से मचा हड़कंप बिहार के ‘थप्पड़बाज’ BDO की रंगबाजी देखिए: छोटी से बात पर युवक को बीच सड़क पर मारे ताबड़तोड़ कई थप्पड़, पैर पकड़कर गिड़गिड़ाता रहा लड़का fake teachers Bihar : वाह जी वाह ! शिक्षा विभाग के अंदर चल रहा बड़ा झोल, सस्पेंड टीचर की लग गई बोर्ड एग्जाम में ड्यूटी, DEO साहब सब जानते थे फिर भी ... RAILWAY UPDATE: 17 साल बाद फिर जगी उम्मीद: इस रेल लाइन परियोजना को मिली नई रफ्तार, सीमांचल में विकास की आस बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त मुजफ्फरपुर में 9 लाख से अधिक महिलाओं को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, सकरा की जीविका दीदी ने साझा किया अनुभव CBSE 12वीं बोर्ड 2026: सप्लीमेंट्री एग्जाम में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ एक ही सब्जेक्ट में नंबर सुधार संभव CBSE 12वीं बोर्ड 2026: सप्लीमेंट्री एग्जाम में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ एक ही सब्जेक्ट में नंबर सुधार संभव मुजफ्फरपुर में पताही एयरपोर्ट के लिए 43 करोड़ का टेंडर जारी, विकास को मिलेगी नई उड़ान

सावधान! बिहार में और बढ़ा ब्लैक फंगस का खतरा, पटना के अस्पतालों में 50 से अधिक मरीज भर्ती

सावधान! बिहार में और बढ़ा ब्लैक फंगस का खतरा, पटना के अस्पतालों में 50 से अधिक मरीज भर्ती

17-May-2021 08:51 PM

PATNA : बिहार में भले ही कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर धीरे-धीरे कमजोर पड़ रही है. लेकिन राज्यवासियों के लिए ब्लैक फंगस एक नई मुसीबत के रूप में उभरा है. इन दिनों रोज ब्लैक फंगस के नए मरीजों की पहचान की जा रही है. हालात ये हैं कि पटना के विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस की चपेट में आस चुके 4 दर्जन से ज्यादा मरीज भर्ती हैं. 


पटना में लगातार ब्लैक फंगस यानी म्यूकोरमाइकोसिस के मरीजों की पहचान की जा रही है. ऐसे मरीजों की तादाद बढ़ती ही जा रही है. जानकारी मिली है कि राजधानी पटना के विभिन्न बड़े अस्पतालों में  50 से ज्यादा मरीजों को भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना के साथ-साथ डायबिटीज के मरीजों के लिए यह जानलेवा साबित हो रहा है.


राजधानी पटना के पीएमसीएच, आईजीआईएमएस और एम्स के साथ निजी अस्पतालों में ब्लैक फंगस से पीड़ित 50 से ज्यादा मरीजों को भर्ती किया गया है. बताया जा रहा है कि आईजीआईएमएस में 20, एम्स में लगभग 16 और पीएमसीएच में 7 मरीजों के अलावा रूबन, पारस और बिग हॉस्पीटल में भी इस बीमारी से संक्रमित कई मरीज भर्ती हैं.


पीएमसीएच के ईएनटी विभाग के अध्यक्ष डॉ. विनीत सिन्हा ने बताया कि यह विशेष प्रकार का फंगल इंफेक्शन है जो व्यक्ति की प्रतिरोधक क्षमता कम होने पर होता है. एम्स पटना के न्यूरो सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. विकास झा ने बताया कि यह बीमारी तब खतरनाक रूप ले लेती है, जब यह नाक के रास्ते दिमाग में प्रवेश करती है. उस समय यह काफी जानलेवा हो जाती है और 95 प्रतिशत केस में मरीजों के बचने की संभावना नहीं रहती है.


उन्होंने कहा कि शुरुआती पहचान और समय पर सर्जरी और दवाइयों का इस्तेमाल ही इस बीमारी से बचाव का सबसे बेहतर विकल्प है. यह संक्रमण नाक, आंख, दिमाग, फेफड़े अथवा चमड़े पर भी हो सकता है. इससे आंखों की रौशनी जा सकती है तो कुछ मरीजों के नाक और जबड़े की हड्डियां गल जाती है और दांत टूटने लगती हैं.