ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार : बाइक मैकेनिक ने छोड़ा काम तो गैराज मालिक ने कर दिया ये काम, पुलिस ने किए चौकाने वाले खुलासे

28-Jan-2023 10:34 AM

By First Bihar

BHAGALPUR: खबर भागलपुर से जहां एक बाइक मैकेनिक के मर्डर का उद्घदेन भागलपुर पुलिस ने कर लिया है. बता दें मृतक के परिवार वालों ने जमीं के विवाद को लेकर केस दर्ज किया था. लेकिन पुलिस ने जांच में हैरान करने वाला खुलासा किया है. इस केस का उद्भेदन और संलिप्त आरोपितों और प्रयुक्त हथियार की बरामदगी कर ली गयी.


यह मामला भागलपुर के गोराडीह थाना क्षेत्र के सोनूडीह सतजोरी पंचायत के वड़हरी गांव की है जहां बीते 18 जनवरी की रात हुए बाइक मैकेनिक मर्डर कर दिया गया था. जिसका उद्भेदन पुलिस ने कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक संजय जिस बाइक गैराज संचालक बिरनोद निवासी मिथुन के गैराज में काम करता था उसी ने इलाके के हिस्ट्री शीटर और अपराधी दिवाकर को संजय के मर्डर करने के लिए 50 हजार रुपये सुपारी दी गई थी. जिसके लिए 20 हजार रुपये एडवांस भी दिएथे. इस घटना को अंजाम दिवाकर ने अन्य अपराधियों के साथ मिलकर किया था उन्होंने पहले संजय का अपहरण किया और फिर गोली मार दी.


इस पुरे मामले में एसएसपी आनंद कुमार ने मर्डर के कारणों की जानकारी देते हुए बताया कि मृत बाइक मैकेनिक संजय कुमार पूर्व में मिथुन कुमार के बाइक गैराज में काम करता था. संजय के फेमस बाइक मैकेनिक होने की वजह से जब तक वह मिथुन के गैराज में रहा तब तक मिथुन का दुकान काफी अच्छा चलने लगा. लेकिन कुछ महीने  पहले ही संजय ने किसी वजह से मिथुन का गैराज छोड़ दिया था. फिर मिथुन के भाई के बाइक गैराज में काम करने लगा. जिसके बाद से मिथुन के दुकानदारी थप पड़ गई. मिथुन के बुलाने पर जब संजय वापस नहीं आया तो मिथुन ने संजय के मर्डर कि सुपारी देदी थी.