ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन

Home / news / बिहार में बिजली संकट गहराया, 2 हजार मेगावाट कम हुई सप्लाई

बिहार में बिजली संकट गहराया, 2 हजार मेगावाट कम हुई सप्लाई

10-May-2022 07:26 AM

PATNA : पिछले कुछ दिनों से बिहार को भीषण गर्मी से भले ही राहत मिली हो लेकिन बिजली संकट इसके बावजूद बिहार में गहराता जा रहा है। चक्रवाती तूफान पानी की वजह से बिजली व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित हुई है। रविवार से अगर तुलना की जाय तो सोमवार को पूरे बिहार में लगभग 2 हजार मेगावाट तक कम बिजली सप्लाई हुई। इसका सबसे ज्यादा असर उत्तर बिहार के जिलों पर हुआ। 


प्रदेश के ग्रामीण इलाकों के साथ–साथ कई शहरों में भी 10 से 12 घंटे तक बिजली गायब रही। कंपनी अधिकारियों के अनुसार असानी के बीच कई जिलों में बारिश हुई। कुछ इलाकों में तार-पोल भी गिर गए। इस कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई। कंपनी ने सावधानी बरतते हुए भी बिजली आपूर्ति बंद कर दी। इसका असर यह हुआ कि जहां 8 मई को बिहार में अधिकतम 5822 मेगावाट बिजली आपूर्ति हुई थी वह 9 मई को घटकर 3722 मेगावाट तक आ पहुंची।


हालात ऐसे रहे कि बिहार में बिजली की उपलब्धता के अनुसार मांग नहीं हुई। इस कारण बिजली उपलब्ध होने के बावजूद राज्य में लगभग 2000 मेगावाट तक आपूर्ति कम हुई। कम आपूर्ति का असर दक्षिण बिहार की तुलना में उत्तर बिहार में अधिक हुआ। राज्य भर के चार दर्जन से अधिक - ग्रिड को कम बिजली दी गई। मांग कम होने के कारण कई ग्रिड लोडशेडिंग पर रखे गए। बिजली कंपनी के अधिकारिक सूत्रों की मानें तो चक्रवाती तूफान के कारण सप्लाई पर असर पड़ा है और अगले कुछ दिनों में इससे ठीक होने की उम्मीद है।