जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
28-Apr-2022 12:59 PM
PATNA : प्रचंड गर्मी के बीच बिहार में भी बिजली का संकट गहराता हुआ नजर आ रहा है। राजधानी पटना समेत कई जिलों में लगातार पावर कट देखने को मिल रहा है और बिजली संकट को लेकर ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव का ताजा बयान सामने आया है। मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा है कि बिहार में अगले 1 से 2 दिनों में बिजली संकट खत्म हो जाएगा।
मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा है कि बिहार में फिलहाल जितनी बिजली की जरूरत है उससे 1000 मेगावाट कम बिजली मिल पा रही है लेकिन अगले 1 से 2 दिनों में यह समस्या दूर कर ली जाएगी। विजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा है कि आज नवीनगर बिजली यूनिट से बिहार को बिजली मिलने लगेगी। एक यूनिट से आपूर्ति शुरू होने की वजह से लगभग 600 मेगा वाट बिजली मुहैया हो पाएगी। इससे बिहार के उन इलाकों में बिजली सप्लाई की जाएगी, जहां अब तक थोड़ी कमी है।
दरअसल, बिहार सरकार और NTPC के बीच 5200 मेगावाट बिजली उपलब्ध कराने का करार है, लेकिन बिजली उत्पादक कंपनी की ओर से फिलहाल 4200 मेगावाट बिजली की ही आपूर्ति की जा रही है। फिलहाल बिहार में 6200 से 6400 मेगावाट बिजली की जरूरत है लेकिन मांग के मुकाबले 1000 मेगावाट बिजली कम आपूर्ति की जा रही है। जिससे बिहार में इन दिनों बिजली संकट गहरा गया है और पावर कट की समस्या उत्पन्न हो गई है।