Katihar police clash : वर्दी वाले से गुंडई ! शराब कारोबारी को छुड़ाने के लिए पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ महिला ने जमकर काटा बवाल, ग्रामीणों ने लगाया यह आरोप Nawada rape case : बिहार में यह कैसा सुशासन ? महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, खेत से मिला शव; ग्रामीणों का सड़क जाम school bus accident Bihar : स्कूली बस-ट्रक टक्कर में दो शिक्षकों की मौत, 10 से अधिक बच्चे घायल Bihar Dam Tourism : बिहार में 8 बांध बनेंगे पर्यटन स्थल, नीतीश सरकार ने कर दिया एलान; जानिए क्या है पूरा प्लान Patna High Court : शराबबंदी कानून को लेकर पटना HC का बड़ा आदेश, अब इन लोगों की संपत्ति नहीं जब्त; पढ़िए क्या है निर्देश Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज 11वां दिन, आरक्षण और रामविलास पासवान मुद्दे पर आज भी हो सकता है घमासान Bihar Startup Scheme : बिहार के ग्रामीण युवाओं के लिए खुशखबरी, अब इस काम के लिए पटना जाने से मिलेगी राहत Bihar land : बिहार में जमीन रजिस्ट्री से पहले देने होगी यह जानकारी, 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा नया नियम बिहार मैट्रिक परीक्षा 2026: 15.12 लाख छात्राएं और छात्र आज से देंगे वार्षिक परीक्षा, जूता-मोजा पहनने पर रोक; 1 घंटे पहले सेंटर आना होगा Bihar Weather Update: बसंत में बढ़ी गर्मी, कैमूर में पारा 31°C पार, किसानों के लिए अनुकूल मौसम
20-Jun-2022 08:41 AM
PATNA : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक काम की खबर है। राज्य में अब बिजली उपभोक्ताओं को अलग-अलग स्लैब के मुताबिक कीमतों का भुगतान नहीं करना होगा बल्कि फ्लैट रेट के जरिए ही बिजली कंपनियां पैसा वसूलेंगी। इसके लिए योजना पर काम किया जा रहा है। बिहार में आने वाले वक्त में बिजली दर एक समान यानी फ्लैट रेट होगी। प्री-पेड बिजली स्मार्ट मीटर लगा रही कंपनी ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है। राज्य के सभी उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगाने के बाद कंपनी इस योजना को अमलीजामा पहनाया जायेगा।
बिहार के बिजली उपभोक्ताओं को अभी अलग-अलग यूनिट के मुताबिक बिजली बिल देना पड़ रहा है। ग्रामीण इलाकों में शून्य से 50 यूनिट तक को एक स्लैब में रखा गया है। दूसरा स्लैब 51 से 100 यूनिट तक तो तीसरा स्लैब 100 यूनिट से अधिक का रखा गया है। वहीं शहरी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए अभी तीन स्लैब का प्रावधान है। पहला स्लैब एक से 100 यूनिट तक का है। दूसरा स्लैब 101 यूनिट से 200 तो तीसरा स्लैब 200 यूनिट से अधिक का है। आने वाले वर्षों में इन स्लैबों को हटा दिया जाएगा। एक यूनिट खपत करें या 100 या एक हजार यूनिट सबका एक ही दर होगा।
हालांकि एक समान बिजली दर लागू होने में अभी वक्त लगेगा और तब इसकी दरें भी तय होगी लेकिन, विशेषज्ञों के मुताबिक एक समान बिजली दर होने पर कम बिजली खपत करने वालों को नुकसान हो सकता है। एक समान दर तय करने में अगर सभी स्लैब का औसत निकालकर दर तय किया जाएगा तो कम खपत करने वालों को नुकसान होना तय है। ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव और बिजली कंपनी के सीएमडी संजीव हंस के मुताबिक बिजली कंपनी एक समान दर यानी फ्लैट रेट की योजना पर काम कर रही है। आने वाले वक्त में जब प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने का काम पूरा हो जाएगा तो इस दिशा में कदम उठाया जाएगा।