ब्रेकिंग न्यूज़

जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

बिहार में भीषण सड़क हादसा : JCB-जीप की जबरदस्त टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत, कई लोग घायल

बिहार में भीषण सड़क हादसा : JCB-जीप की जबरदस्त टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत, कई लोग घायल

23-Apr-2022 11:55 AM

SIWAN : खबर सीवान से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। घटना हसनपुरा थाना क्षेत्र के रजनपुरा लंगड़पुरा मोड़ के पास की है। यहां JCB और जीप की सीधी टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जन भर लोग घायल हो गए। आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


इधर, घटना के बाद सीवान-सिसवन मुख्य मार्ग पर थोड़ी देर के लिए यातायात बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पतालमें भर्ती कराया। जीप पर सवार लोग मेहंदार मंदिर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे, इसी दौरान हादसा हो गया।


हसनपुरा थाना क्षेत्र के सहुली गांव निवासी सभी लोग मेहंदार मंदिर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। बारातियों की संख्या अधिक होने के कारण कुछ लोग जीप की छत पर भी बैठ गए थे। जैसे ही जीप हसनपुरा थाना क्षेत्र के रजनपुरा लंगड़पुरा मोड़ के पास पहुंची, सामने से आ रही JCB से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। जिससे जीप पर सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।