झारखंड से बिहार पहुंचा हाथियों का झुंड, गेहूं की फसल को रौंदा; इलाके के लोगों में दहशत Bihar Road Accident : पटना में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो सगे भाइयों को कुचला, ट्यूशन से लौट रहे थे दोनों बच्चे बिहार राज्यसभा चुनाव: AIMIM बनी किंगमेकर, RJD को समर्थन के बदले MLC सीट की डील की चर्चा; जानिए क्या है सच Anant Singh : मोकामा में सियासी विरासत की तैयारी: अनंत सिंह ने चुनाव न लड़ने का किया ऐलान, जानिए कौन होंगे उत्तराधिकारी बिहार में इंटरमीडिएट के छात्र की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने घर से बुलाकर ले ली जान Assembly Elections 2026: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए बड़ी सियासी परीक्षा, इन राज्यों में बड़ी चुनौती Assembly Elections 2026: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए बड़ी सियासी परीक्षा, इन राज्यों में बड़ी चुनौती BIHAR NEWS : तेजस्वी के यहां से निकलती दिखी मांझी की बहु और समधन, फोटो आया सामने; जानिए क्या है वजह Bihar News : BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डाला वोट, NDA के 176 और MGB के 37 विधायकों ने किया मतदान; कांग्रेस के MLA अब भी गायब Bihar Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस के दो विधायक लापता, वोटिंग के बीच बढ़ी सियासी हलचल; पढ़िए क्या है नाम और कैसा रहा है राजनीतिक इतिहास
18-Nov-2021 01:03 PM
Desk : बिहार की सियासत में नए-नए शब्दों का प्रयोग हो रहा है. शब्दों की मर्यादा लगातार टूट रही है. पहले लालू प्रसाद के भकचोन्हर वाले बयान ने तूल पकड़ा. इधर उपमुख्यमंत्री रेणु देवी की गाली की चर्चा हो रही थी कि दीपा मांझी ने एक बार फिर ऐसे शब्द का उपयोग कर दिया है जिसपर सियासत गरमाने की उम्मीद हैं. उन्होंने तेजस्वी यादव को लबरा कह दिया है. उन्होंने तेजस्यवी पर यह आरोप लगा दिया है कि उनके लोग राज्य में शराब बेचवा रहे हैं.
आपको बता दें कि दीपा मांझी ने दीपा संतोष मांझी के नाम के अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है लबरी बहन के लबरा भाई @yadavtejashwi जी, अनाज की रक्षा के लिए हमनी पोठली में सल्फास की गोली रखते हैं ताकि कीड़ा न लगे. अब ओकरा कोई खाएगा तो एह में सरकार का करेगा. वइसेही दारू बंद है, अब आपका लोग जहरीला दारू बेचवाएगा तो जनता मरबे न करेगा.आप भी जागरूकता फैलाइए, सिर्फ आरोप मत लगाइए. बता दें कि अपने बयानों की वजह से लगातार चर्चा में रहने वाली दीपा मांझी ने इससे पूर्व रोहिणी आचार्य को लबरी कह दिया था. उन्होंने फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के आजादी वाले बयान को लेकर उन्हें घेरा था.
बताते चलें कि राज्य में शराबबंदी कानून को लेकर नीतीश सरकार ने एक बार फिर कड़े निर्णय लिए हैं. इस क्रम में वरीय आइएएस अधिकारी केके पाठक को मद्य निषेध विभाग की कमान सौंपी गई है. हालांकि विपक्ष की ओर से सरकार पर शराबबंदी में विफलता का आरोप लगाया जा रहा है. नेता प्रतिपक्ष समेत अन्य नेताओं ने भी इस मुद्दे पर सरकार को विफल बताया है.