ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला

Home / news / बिहार में बेलगाम अपराधियों का हौंसला: नीतीश के गृह जिले में एसपी आवास...

बिहार में बेलगाम अपराधियों का हौंसला: नीतीश के गृह जिले में एसपी आवास से 300 मीटर पर कोराबारी की हत्या, लूट के दौरान मर्डर

13-Jan-2022 10:05 PM

BIHARSHARIF: शराब पकड़ने में लगी पुलिस ने बिहार में अपराधियों को बेलगाम होने का भरपूर मौका दे दिया है. बेखौफ अपराधियों ने नीतीश कुमार के गृह जिले में एसपी आवास से सिर्फ 300 मीटर की दूरी पर ज्वेलरी दुकान में लूट और मर्डर की बडी घटना को अंजाम दिया है. लुटेरे सोने-चांदी की दुकान में लूट के लिए घुसे थे, कारोबारी ने विरोध किया तो गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बड़े आराम से निकल भी गये.


नालंदा जिले के मुख्यालय बिहारशरीफ में ये बडी वारदात हुई है. बिहारशरीफ के सोहसराय थाना क्षेत्र में मगध कालोनी में एक ज्वेलरी दुकान में लूट का विरोध कर रहे व्यवसायी को अपराधियों ने गोलियों से भून डाला. ये घटना आज शाम एसपी आवास से महज 300 मीटर की दूरी पर हुई. लुटेरों की गोली से 30 वर्षीय व्यवसायी सुमन कुमार उर्फ चिंटू की मौत हो गयी. इसके बाद पूरे इलाके के व्यापारी दहशत में हैं. कारोबारी के परिजन कह रहे हैं कि लूट का विरोध करने पर सुमन उर्फ चिंटू की हत्या कर दी गयी लेकिन पुलिस लूट की बात से इनकार कर रही है.


मारे गये व्यवसायी का पूरा परिवार आभूषण का कारोबार करता है. चिंटू के पिता नंदलाल ने बताया कि वे बिहारशरीफ के ही भैंसासुर इलाके में स्वर्ण आभूषण की दुकान चलाते हैं. उनके बेटे चिंटू मगध कालोनी में सुहागिन ज्वेलर्स नाम की दुकान चला रहे थे. उन्हें स्थानीय लोगों ने खबर किया कि चिंटू को गोली मार दी गयी है. वे वहां पहुंचे तो पड़ोसी चिंटू को सदर अस्पताल ले गये थे. हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने पटना ले जाने को कहा लेकिन रास्ते में ही चिंटू की मौत हो गयी. 


ताबड़तोड फायरिंग की, सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गये

अपराधियों ने ज्वेलरी के कारोबारी को कई गोलियां मारी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अपराधियों की संख्या 5 थी और उन सबों ने चेहरे को नकाब से ढ़क रखा था. दोपहर बाद वे सुहागिन ज्वेलर्स के अंदर घुसे थे. कुछ ही देर में दुकान से गोली चलने की आवाज आने लगी. फिर आस पास के लोगों ने देखा कि अपराधियों ने चिंटू को दुकान से उठाकर बाहर फेंका. दुकान के बाहर आकर फिर से चिंटू को दो गालियां मारी और फिर अस्पताल मोड़ की तरफ निकल गये. घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस पहुंची तो वहां से 6 खोखे बरामद हुए. यानि अपराधियों ने कम से कम 6 गोलियां चलायी थीं. स्थानीय लोग बता रहे हैं कि अपराधी दुकान से सोना-चांदी भी लूट कर ले गये. अपराधी दुकान में लगे सीसी टीवी कैमरे  का डीवीआर भी अपने साथ ले गए.