बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
11-Aug-2023 10:36 AM
By First Bihar
MOTIHARI : बिहार में अपराधियों के अंदर पुलिस प्रशासन का भय इस कदर खत्म हो चुका है कि अब अपराधी राह चलते लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। राज के अंदर शायद ही ऐसा कोई दिन गुजरता हो जिस दिन अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम नहीं देते हो। एक तरफ सुबह के डीजीपी यह कहते हुए नहीं थकते हैं कि अपराधियों को दौड़ा-डरा कर पकड़ें तो वहीं, दूसरी तरफ अपराधी भी पुलिस वालों को दौड़ा-दौड़ा कर खुद को पकड़ने लेनें की चुनौती देते हुए नजर आते हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मोतिहारी से निकलकर सामने आया है जहां अपराधियों ने गोली मारकर एक व्यवसाई की हत्या कर डाली है।
मिली जानकारी के अनुसार, मोतिहारी में एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। सबसे बड़ी बात है कि घटनास्थल से 50 गज की दूरी पर ही महुआवा थाना है और एसएसबी कैंप भी है। इसके बाद अपराधी महुआवा थाना क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल के पास व्यवसायी को गोलीमार मौके से फरार हो गए और पुलिस को इस मामले की खबर तक नहीं लगी।
वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान व्यवसायी ओम प्रकाश गुप्ता के पुत्र रोहित गुप्ता उर्फ पुट्टू के रूप में हुई है। घटना के बाद सुबह से ही लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि , लखौरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी ओमप्रकाश गुप्ता भारत-नेपाल सीमा के महुआवा बॉर्डर पर आलू-प्याज का धंधा करते हैं। उनके दो बेटे हैं जो कारोबार में उनका साथ देते हैं। गुरुवार की रात बाइक से पहुंचे अज्ञात बदमाशों ने छोटे बेटे रोहित गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी।
इधर, सर्किल इंस्पेक्टर अभय कुमार सिंह ने बताया कि, इस मामले की जांच को लेकर एफएसएल की टीम बुलाया गई है। घटना की जांच की जा रही है। जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद छौड़ादानो एवं लखौरा थाना की सीमा स्थित लक्ष्मीपुर इंडियन बैंक के नजदीक आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड जाम किया है। लोगों को समझाया जा रहा है। परिजनों से पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।