बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग
08-Jul-2022 02:23 PM
PATNA : बिहार सरकार के खनन एव भूतत्व मंत्री जनक राम ने कहा है कि बिहार में बालू की कोई किल्लत नहीं है। उन्होंने कहा है कि बालू की कहीं कोई कमी नहीं है, अगर कहीं किसी को कोई परेशानी आ रही है तो वे जिले के डीएम या खनन पदाधिकारी के समक्ष अपनी समस्या को रख सकते हैं। जिला प्रशासन के स्तर पर उन्हें बालू उपलब्ध कराया जाएगा। तीन महीनों के लिए राज्य में बालू का भरपूर स्टॉक है।
मंत्री जनक राम ने कहा कि राज्य में बालू के मूल्य का निर्धारण पहले ही किया जा चुका है। जून-जुलाई और अगस्त महीने में मानसून को ध्यान में रखते हुए बालू खनन पर रोक रहती है। लेकिन इन तीन महीनों के लिए बालू का स्टॉक रखा जाता है ताकि किसी तरह की कोई परेशानी नही हो। हर जिले के डीएम की जानकारी में होता है कि बालू का स्टॉक कहां और कितना रखा गया है।
इस दौरान खनन एव भूतत्व मंत्री जनक राम ने बताया कि राज्य में अवैध बालू खनन पर रोक लगाने के लिए सरकार पूरी तरह से गंभीर है। अवैध खनन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। जिला स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक के पदाधिकारियों को इसकी जवाबदेही सौंपी गई है। बावजूद इसके अगर कहीं से इस तरह की शिकायत मिलती है तो उसपर त्वरित कार्रवाई की जाती है। अवैध बालू खनन करने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर छापेमारी की जा रही है।