Patna Police News: युवक को थप्पड़ मारना पटना की महिला दारोगा को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही SP ने ले लिया बड़ा एक्शन Patna Police News: युवक को थप्पड़ मारना पटना की महिला दारोगा को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही SP ने ले लिया बड़ा एक्शन Bihar Police: बिहार पुलिस ने जारी की 30 इनामी अपराधियों की लिस्ट, हत्या से लेकर शराब तस्करी के आरोपी शामिल Bihar Police: बिहार पुलिस ने जारी की 30 इनामी अपराधियों की लिस्ट, हत्या से लेकर शराब तस्करी के आरोपी शामिल Budget 2026: ‘युवाओं के पास रोजगार नहीं, किसान परेशान’, राहुल गांधी ने की बजट 2026 की आलोचना Budget 2026: ‘युवाओं के पास रोजगार नहीं, किसान परेशान’, राहुल गांधी ने की बजट 2026 की आलोचना नशे की बुरी लत बनी जानलेवा: ऑटो में दो युवक की डेड बॉडी मिलने से सनसनी, हेरोइन और सिरिंज भी बरामद Bihar Crime News: बिहार में शिक्षक के घर से विस्फोटक मिलने से हड़कंप, पुलिस ने दो भाईयों को दबोचा Bihar Crime News: बिहार में शिक्षक के घर से विस्फोटक मिलने से हड़कंप, पुलिस ने दो भाईयों को दबोचा Bihar Crime News: बिहार में वाहन जांच के दौरान दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, लूट की घटनाओं का खुलासा
26-Jan-2024 12:09 PM
By First Bihar
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बिहार में सियासी अटकलबाजियों का दौर जारी है। इस बीच नीतीश कुमार को लेकर एक बड़ी खबर यह आई कि जदयू ने आने वाले अपने सभी कार्यक्रम को रद्द कर दिया है और पार्टी के सभी विधायकों को पटना बुलाया गया है। जदयू के तरफ से आगामी दिनों महाराणा प्रताप का कार्यक्रम किया जाना था लेकिन बाद इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, जदयू ने आगामी अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। पार्टी ने 28 जनवरी को आयोजित होने वाला महाराणा प्रताप रैली को भी रद्द कर दिया है। यह कार्यक्रम पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में होना था, लेकिन अब इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। इस कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार को शामिल होना था, अब इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। अब जेडीयू के सभी विधायकों को आज शाम तक पटना पहुंचने का निर्देश दिया गया है।
मालूम हो कि, इससे पहले बीते कल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 4 फरवरी को झारखंड दौरा था। लेकिन, गुरुवार दोपहर सीएम नीतीश का झारखंड दौरा रद्द करने की खबर आई। झारखंड के रामगढ़ में होने वाली सीएम नीतीश की जनसभा रद्द हो गई है।न केवल सीएम नीतीश ने अपना झारखंड दौरा रद्द कर दिया है बल्कि उन्होंने कांग्रेस को भी झटका दिया है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ बिहार में प्रवेश कर रहे हैं.वे 29 जनवरी को किशनगंज के रास्ते बिहार में प्रवेश करेंगे. वहीं 30 जनवरी को पूर्णिया में राहुल गांधी की रैली होनी है। कांग्रेस ने नीतीश कुमार को राहुल की जनसभा में शामिल होने का न्योता दिया था।लेकिन अब सीएम नीतीश की ओर से साफ कर दिया है कि वे भारत जोड़ो न्याय यात्रा का हिस्सा नहीं बनेगे।
उधर, बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष और जदयू के नेता महेश्वर हजारी का भी मुंबई दौरा रद्द हो गया है। इधर, राहुल गांधी अचानक अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बीच में ही विशेष विमान से गुरुवार को दिल्ली लौटे तो कयासों का बाजार और गरम हो गया। हालांकि कांग्रेस इस ब्रेक को पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम से जोड़ रही है।