ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

बिहार में बढ़ा कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा, डीएम ने किया गोपालगंज-मोतिहारी बॉर्डर सील

09-Apr-2020 03:19 PM

By Awnish

MOTIHARI : पूर्वी चम्पारण के पड़ोसी जिला गोपालगंज और सीवान में कोरोना वायरस के पॉजिटिव पीडितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। पड़ोसी जिलों में लगातार बढते प्रकोप के मद्देनजर पूर्वी चम्पारण जिला प्रशासन ने इन जिलों से आने वाली सडकों को सील करने का निर्णय लिया है। सड़कों को सील करने का डीएम ने आदेश दिया है।


डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने एसपी को लेटर देकर सीमा को सील करने को कहा है। इसकी जानकारी देते हुए डीएम ने कहा कि पडोसी जिलों मे कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढने के कारण इसके फैलाव को रोकने के लिए यह एहतियात के तौर पर उठाया गया कदम है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सडकों से भी लोग आ रहे हैं जिनपर प्रशासन नजर रख रही है।उन्हें किसी भी हालत में पूर्वी चम्पारण में आने से रोका जा रहा है।


डीएम ने बताया कि उत्तर प्रदेश औऱ पडोसी जिलों से लोग रोजगार और अन्य कार्यों से नेपाल जाना चाह रहे हैं जिससे पूर्वी चम्पारण में संक्रमण फैलने की आशंका है। साथ ही उन्होनें कहा कि पूर्वी चम्पारण के प्रवेश द्वारों पर कड़ी चौकसी के बीच माल वाहक वाहनों और जरुरी समानों की ढुलाई करने वाले वाहनों के प्रवेश की इजाजत दी जाएगी। मालूम हो कि राज्य के सबसे बडे जिलों में दूसरे नंबर पर आने वाले पूर्वी चम्पारण में अभीतक एक भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं मिला है। कोरोना को फैलाव को रोकने के लिए जिला प्रशासन की पहल की सराहना हो रही है।