BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...
13-Feb-2022 08:32 AM
PATNA : बिहार में बड़े पैमाने पर पुलिस अफसरों की प्रोन्नति की तैयारी शुरू हो गयी है. सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद बिहार पुलिस मुख्यालय ने इसको लेकर सभी डीजी, एडीजी, आइजी व डीआइजी को पत्र लिख कर 15 दिन के भीतर निरीक्षक व समकक्ष कोटि के पुलिस अफसरों की सर्विस बुक अपडेट कराने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही उनकी वार्षिक गोपनीय चारित्रिक अभियुक्ति तथा आरोप की स्थिति की अपडेट रिपोर्ट भी तलब की है.
अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) ने पत्र में कहा है कि पुलिस निरीक्षक है एवं समकक्ष कोटि के पदाधिकारियों की सेवा पुस्तिका, वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट व आरोप की स्थिति की अपडेट रिपोर्ट नहीं होने से कार्मिक संबंधी मामलों के निबटारे में कठिनाई होती है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने भी पत्र लिख कर अपडेट जानकारी मांगी है. उन्होंने अफसरों से कहा कि पुलिस पदाधिकारियों की सेवा पुस्तिका अपडेट रखें, ताकि अल्प सूचना पर भी क्षेत्रीय पर्षद में इनके प्रोन्नति के मामलों पर विचार हो सके.
इससे पहले बिहार पुलिस एसोसिएशन ने डीजीपी को पत्र लिख कर पुलिस पदाधिकारियों की संभावित पदोन्नति के मद्देनजर उनका सर्विस बुक अपडेट कराने की पहल करने का आग्रह किया था. एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने डीजीपी को लिखे पत्र में कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों की पदोन्नति संभावित है. लेकिन जिलों में
पदस्थापित कई पुलिस पदाधिकारियों का सर्विस बुक अपडेट नहीं है. सर्विस बुक अपडेट की प्रक्रिया को देखते हुए इसमें काफी समय लगता है. ऐसे में पुलिस मुख्यालय ने अगर शीघ्र पहल नहीं की तो तय समय पर सभी का सर्विस बुक अपडेट करना मुश्किल हो जायेगा. इसलिए डीजीपी अपने स्तर से सभी जिलों को इस संबंध में दिशा निर्देश निर्गत करें.