अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
09-Apr-2022 02:41 PM
PATNA : राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मनेर थाना क्षेत्र के ब्रह्मचारी गांव के पास गंगा नदी में नाव डूबने से इलाके में हड़कंप मच गया है। नाव पर सवार तीन मजदूर लापता बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि 10 मजदूर गेहूं की फसल काटने के लिए नाव पर सवार होकर गंगा के पार जा रहे थे। इसी दौरान नाव डूब गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच चुकी है और गोताखोरों की मदद से गंगा में लापता मजदूरों की तलाश की जा रही है।
बताया जा रहा है कि ब्रह्मचारी गांव के 10 लोग नाव पर सवार होकर दियारा इलाके में फसल काटने के लिए गए थे। फटल काटने के बाद सभी नाव से वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान नाव अनियंत्रित होकर गंगा में पलट गई। सात लोगों ने तो तैरकर किसी तरह से अपनी जान बचा ली लेकिन ब्रह्मचारी गांव निवासी सत्येंद्र सिंह का 20 वर्षीय पुत्र अमित कुमार, राजू राय का पुत्र 18 वर्षीय पुत्र कौशल कुमार समेत एक अन्य युवक लापता हो गया।
घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। घटनास्थल पर पहुंची एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लापता लोगों को गंगा में तलाश कर रही हैं। गंगा घाट पर लोगों की भारी भीड़ मौजूद है। इधर, घटना के बाद लापता लोगों के परिजनों में कोहराम मच गया है।