ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार में बात-बात पर गोली मार रहे बदमाश, शराब पीने से मना किया तो शख्स को मारी गोली

11-May-2023 11:40 AM

By First Bihar

NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में बेखौफ हो चुके बदमाश बात-बात पर लोगों को गोली मार देते हैं। ताजा मामला अस्थावां थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां बदमाशों ने शराब पीने से इनकार करने पर एक युवक को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


बताया जा रहा है कि चुलहारी गांव निवासी बीरबल पासवान के बेटा रोहित पासवान गुरुवार की सुबह अपना खेत देखने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान कुम्भरी नदी के पुल के पास गांव के ही एक बदमाश ने रोहित को रोका और उससे शराब पीने की जिद करने लगा। जब रोहित ने शराब पीने से मना किया तो आरोपी ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने गांव पहुंचकर घायल रोहित को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल पुलिस आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है। पुलिस ने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।