ब्रेकिंग न्यूज़

DCLR office bribe demand : DCLR ऑफिस में ‘केस नंबर’ के नाम पर रिश्वत की डिमांड, VIDEO वायरल होते ही DM का बड़ा एक्शन Vigilance Bureau Raid : असिस्टेंट डायरेक्टर परमजय सिंह के घर से 15 लाख कैश बरामद, जांच में खुल सकते हैं बड़े राज; नियोजन भवन की पार्किंग में रिश्वत लेते हुए हैं अरेस्ट Bihar corruption : बिहार में खुलेंगे 3 नए निगरानी थाने, भ्रष्टाचार पर कसेगा शिकंजा; जीरो टॉलरेंस नीति पर सरकार सख्त Pappu Yadav Arrest : जानिए कौन हैं IPS अधिकारी भानु प्रताप सिंह, आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को किया अरेस्ट Bihar Vidhan Sabha event : 105 साल की हुई बिहार विधानसभा, लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होंगे राजनीति के दिग्गज; इस सुविधा का होगा उद्घाटन Pappu Yadav arrest : 1995 के पुराने मामले में आधी रात को पप्पू यादव की गिरफ्तारी, समर्थकों में आक्रोश; 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा Bihar weather : बिहार में मौसम अपडेट: सुबह-शाम कुहासा और ठंड, दिन में धूप से राहत, 12 फरवरी से तापमान बढ़ेगा मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर

Bihar flood: बिहार में बाढ़ से मच सकती है और तबाही, नेपाल ने जारी किया बारिश का अलर्ट; सरकार सतर्क

Bihar flood: बिहार में बाढ़ से मच सकती है और तबाही, नेपाल ने जारी किया बारिश का अलर्ट; सरकार सतर्क

03-Oct-2024 04:56 AM

By First Bihar

PATNA : आधा बिहार इस समय नेपाल में होने वाली बारिश के कारण आए बाढ़ से जूझ रहा है। नेपाल से आए पानी से बिहार के उत्तरी इलाके में तबाही मचा रखी है। कोशी-गंडक समेत कई नदियोां उफान पर है। हालांकि, बिहार में पिछले एक दो दिन से स्थिति ठीक होती दिख रही थी, लेकिन अब एक बार फिर से बाढ़ का और विकराल रूप देखने को मिल सकता है। इसकी वजह यह है कि नेपाल में और बारिश होने वाली है।


दरअसल, नेपाल सरकार ने बुधवार को भारी बारिश का नया अलर्ट जारी किया। जबकि यहां कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण बड़े पैमाने पर बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं, जिससे हिमालयी देश में 240 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। 


ऐसे में अब एक बार फिर मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार और बृहस्पतिवार को कोशी और बागमती प्रांतों के साथ-साथ काठमांडू घाटी में भारी वर्षा होने की संभावना है। जबकि नेपाल में बारिश की वजह से बिहार में कोसी, गंडक, बागमती, कमला बलान नदियां उफान पर है। लाखों लोग बेघर हो चुके हैं। सैकड़ों गांव प्रभावित हैं और जान माल का बड़ा नुकसान हुआ है। राहत और बचाव कार्य जारी है। ऐसे में नेपाल में अगर और बारिश होती है तो बिहार मेें बाढ़ और विकराल हो सकता है, जिससे और तबाही मच सकती है।


बता दें कि नेपाल में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से अब तक 13,071 लोगों को बचाया गया है। बृहस्पतिवार को शुरू हुई वर्षा के चलते रविवार तक कई प्रांतों में व्यापक तबाही हुई है, जिससे हजारों लोग विस्थापित हो गए हैं। शुक्रवार से ही पूर्वी और मध्य नेपाल के बड़े हिस्से जलमग्न हैं।