ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट

Home / news / बिहार में उफान पर नदियां: कर्मनासा नदी का जलस्तर बढ़ने से यूपी-बिहार का...

बिहार में उफान पर नदियां: कर्मनासा नदी का जलस्तर बढ़ने से यूपी-बिहार का संपर्क भंग, दोनों राज्यों के दर्जनों लोग बीच रास्ते में लोग फंसे

19-Sep-2024 05:47 PM

By Ranjan Kumar

KAIMUR: पड़ोसी राज्यों में हो रही लगातार बारिश के कारण बिहार में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण नीचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। राजधानी पटना में जहां गंगा का रौद्र रूप दिखने लगा है वहीं कैमूर में कर्मनासा नदी उफान पर आ गई है। जिसके कारण कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। सड़कों पर पानी आने के कारण यूपी-बिहार का संपर्क भी टूट गया है।


दुर्गावती प्रखंड के ककरैत चेकपोस्ट के समीप कर्मनासा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण पानी सड़क पर आ गया है। पानी का बहाव तेज होने के कारण यूपी बिहार का संपर्क टूट चुका है। जिस कारण बिहार से यूपी जाने वाले चाहे यूपी से बिहार जाने वाले लोग दोनों तरफ फंसे हुए हैं। राहगीरों को लगभग 40 किलोमीटर की दूरी तय कर अपने गंतव्य स्थान तक जाना होगा।


स्थानीय लोगों ने कहा कि यूपी के मुसाखाड़ बांध से लतीफ साह बीयर होते हुए कर्मनासा नदी में पानी आता है। जिसके बाद बाढ़ की समस्या उत्पन्न हो गई है। नदी का जलस्तर बढ़ गया है और सड़क पर पानी से सड़क के दोनों तरफ लोग फंसे हुए हैं। कोई अनहोनी ना हो उसको देखते हुए सुरक्षा के लिए पुलिस को लगाया गया है। ग्रामीण बताते हैं कि दुर्गावती से गाजीपुर जाने के लिए चले थे लेकिन सड़क पर पानी तेज गति से चलने के कारण फंसे हुए हैं। अगर यह कम नहीं हुआ तो 40 किलोमीटर की दूरी से घूम कर दूसरे रास्ते जाना होगा।