ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / बिहार में और कम होंगी पेट्रोल–डीजल की कीमतें, नीतीश ने दिया बड़ा संकेत

बिहार में और कम होंगी पेट्रोल–डीजल की कीमतें, नीतीश ने दिया बड़ा संकेत

22-May-2022 03:44 PM

PATNA : पेट्रोल डीजल की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार ने आम लोगों को बड़ी राहत दी. शनिवार को कीमतों में भारी गिरावट की गई केंद्र सरकार ने अपनी तरफ से टैक्स में छूट देते हुए पेट्रोल और डीजल की कीमतें घटा दी थी. लेकिन अब बिहार में लोगों को एक और बड़ी राहत मिल सकती है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर बिहार में और ज्यादा राहत देने के संकेत दिए हैं.


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें केंद्र सरकार ने घटाई हैं. यह खुशी की बात है नीतीश कुमार ने कहा है कि हम भी इस पर काम कर रहे हैं और कैसे बिहार में वैट दरों के अंदर गिरावट के जरिए पेट्रोल की कीमतें और घटाई जाए इस पर विचार किया जा रहा है. इसलिए भी इस मसले पर हमने काम किया था. 


केंद्र सरकार की तरफ से पेट्रोल डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद बिहार में भी इसमें राज्य सरकार की तरफ से कटौती किए जाने की उम्मीद जग गई है.