बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
05-Dec-2021 11:06 AM
SIWAN : बड़ी खबर बिहार के सिवान जिले से आ रही है जहां एक एटीएम को काटकर 20 लाख से भी अधिक रुपए चोरी किए जाने का मामला सामने आया है. हालांकि चोरी गई रकम का आधिकारिक आंकड़ा अभी नहीं मिल पाया है. बैंक से रिकार्ड का मिलान करने के बाद पता चल सकेगा कि चोरों के हाथ वास्तव में कितनी रकम लगी है. यह घटना जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र स्थित एसएच 73 पर पोस्ट आफिस के सामने स्थित इंडिया वन एटीएम में हुई. बताया जा रहा है कि एटीएम में कल शाम को ही कैश डाला गया था. बीती रात इस एटीएम को काट कर चोरों ने इसे पूरी तरह खाली कर दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक घटना के बारे में आज सुबह लोगों को पता चल है. सड़क किनारे से गुजर रहे लोगों ने एटीएम को क्षतिग्रस्त देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पहुंचे जीबी नगर थाना के इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने जांच पड़ताल की. उन्होंने बताया कि चोरी की सूचना पर पहुंचे इंडिया वन एटीएम के एक कर्मी ने जानकारी दी कि कल यानी शनिवार को ही एटीएम के चेस्ट में 21 लाख रुपये डाले गए थे. रुपयों की निकासी नहीं हुई थी. हालांकि कितने रुपयों की चोरी की गई है, इसकी पुष्ट जानकरी पटना से एटीएम का मेंटेनेंस कार्य देखने वाले कर्मी जब आएंगे, तभी स्पष्ट हो पाएगा. चोरी की घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है.