Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला
15-Oct-2020 07:42 AM
PATNA : देश में कोरोना काल के दौरान पहली बार हो रहे चुनाव में आयोग कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता है. बिहार चुनाव में सुरक्षा के इस बार अभूतपूर्व इंतजाम देखने को मिलेंगे, इसके लिए अर्धसैनिक बलों के साथ-साथ राज्य पुलिस की बारह सौ कंपनियां बिहार में तैनात की जाएंगी. 28 अक्टूबर को होने वाले पहले चरण की वोटिंग के पहले कई कंपनियां बिहार पहुंच जाएंगी. अर्ध सैनिक बलों की कंपनियों में सीआरपीएफ, एसएसबी, बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ और आरपीएफ की कंपनियां शामिल है.
केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तकरीबन 300 कंपनियां बिहार पहुंच चुकी है और 300 अन्य कंपनियां भी जल्द ही बिहार पहुंच जाएंगी. इसके अलावा 600 अन्य कंपनियों को भी बिहार लाया जाएगा. बिहार में अर्ध केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की कुल 1012 कंपनियां आएंगी जबकि इसके अलावा पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, नागालैंड, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और झारखंड पुलिस की 188 कंपनियों को भी बिहार चुनाव में तैनात किया जाएगा.
बिहार चुनाव में आईटीबीपी की तकरीबन 75, सीआईएसएफ की 160, सीआरपीएफ की 150 और एसएसबी की 175 कंपनियां तैनात रहेंगी. स्वच्छ और पारदर्शी तरीके से मतदान हो पाए इसके लिए चुनाव आयोग ने यह तैयारी की है.