ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव, दुकान से खींचकर किराना कारोबारी के सीने में उतार दी गोली

29-Apr-2023 11:24 AM

By Srikant Rai

MADHEPURA: बिहार में अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहा है। उनके लिए किसी को भी गोली मार देना आम बात हो गई है। ताजा मामला मधेपुरा से सामने आया है, जहां बदमाशों ने दुकान से खींचकर एक किराना कारोबारी को गोली मार दी। कारोबारी के सीने में गोली लगी है। बेहतर इलाज के लिए उसे दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया है। घटना मुरलीगंज थाना क्षेत्र के भलनी गांव का है।


बताया जा रहा है कि शुक्रवार की राज 22 वर्षीय किराना कारोबारी गुड्डू कुमार साह अपनी दुकान में बैठा था। इसी दौरान दो बाइक पर सवार होकर 6 बदमाश वहां आ धमके और गुड्डू को दुकान से बाहर खींचकर उसके सीने में गोली उतार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। गोली की आवास सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो गुड्डू को खून से लथपथ पाया। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कारोबारी को इलाज के लिए मुरलीगंज स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया है। अस्पताल में एंबुलेंस मौजूद नहीं रहने के कारण कारोबारी को पुलिस वैन से ही पूर्णिया पहुंचाया गया, जहां निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। मधेपुरा एसपी राजेश कुमार ने बताया कि संबंधित थानाध्यक्ष को जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देश दिया हया है, जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।