ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: JDU नेता पर किया जानलेवा हमला, लाठी-डंडे से पीट-पीटकर किया अधमरा

21-Jul-2024 01:10 PM

By First Bihar

KHAGARIA: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ अपराधी आम तो आम अब खास को भी अपना शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला खगड़िया से सामने आया है, जहां बदमाशों ने जेडीयू नेता पर जानलेवा हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के विश्वनाथगंज मोहल्ले की है।


जानकारी के मुताबिक, विश्वनाथगंज मोहल्ले के रहने वाले जेडीयू नेता और कारोबारी संदीप केडिया पर जानलेवा हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि संजीव केडिया अपने मोहल्ले में बैठकर किसी से बात कर रहे थे, तभी राजेश यादव अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचा और हमला कर दिया।


संजीव जबतक कुछ समझ पाते बदमाशों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। घायल जेडीयू नेता के शरीर पर जगह-जगह जख्म के निशान बन गए हैं। आनन-फानन ने उन्हें सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।