मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
19-Jun-2024 09:13 PM
By First Bihar
SIWAN: बिहार में अपराधी बेखौफ हो गये है। इनमें पुलिस का डर खत्म हो गया है। शायद यही कारण है कि एक के बाद एक क्राइम की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि वो किसी को भी नहीं छोड़ रहे हैं। इस वक्त की बड़ी खबर सिवान से आ रही है जहां सिविल कोर्ट के स्टाफ को निशाना बनाया गया है। हथियारबंद अपराधियों ने सिविल कोर्ट के चतुर्थवर्गीय कर्मचारी राकेश कुमार उर्फ गोल्डेन की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते मौके से फरार हो गये। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
मृतक राकेश कुमार उर्फ गोल्डेन सिवान के एडीजे प्रथम की अदालत में पदस्थापित थे। इस घटना से लोगों मे खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। गुस्साएं लोगों ने सदर अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया और पुलिस से हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के छोटपुर गांव की है। बताया जाता है कि गोल्डेन सिविल कोर्ट से अपने घर लौट रहा था तभी अपराधियों ने सिर में गोली मार दी। गोली लगने ही उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। स्थानीय लोग उसे सदर अस्पताल ले गये जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे।
गुस्साएं लोगों ने सदर अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया और पुलिस से कार्रवाई की मांग करने लगे। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराने की कोशिश की लेकिन लोग हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। पुलिस ने जब कार्रवाई का भरोसा जताया तब लोगों का गुस्सा शांत हुआ। वही घटना की जानकारी मिलते ही जिला जज सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों से पूरी घटना की जानकारी ली। वही मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों से भी इस घटना के संबंध में बातचीत की।