बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
09-Dec-2023 07:36 PM
By ALOK KUMAR
MOTIHARI: बिहार में अपराधियों के हौसले दिनो दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। अपराधियों के निशाने पर आम लोगों के बाद अब विभिन्न दलों के नेता आ गए हैं। ताजा मामला पश्चिम चंपारण के ढाका से सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक जेडीयू नेता को व्हाट्सएप कॉल कर 20 लाख रुपए की रंगदारी की मांग कर दी है। पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है।
दरअसल, ढाका प्रखंड के गहई निवासी जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार उर्फ संजय सिंह से बदमाशों ने 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगी है। पीड़ित जेडीयू नेता संजय सिंह ने बताया है कि शुक्रवार और शनिवार को नेपाली मोबाइल नंबर से बदमाश ने उन्हें व्हाट्सएप कॉल किया था। फोन करने वाले शख्स ने पहले तो उनके साथ बदतमीजी की और बाद में मैसेज भेज कर बीस लाख रुपए की मांग कर दी।
बदमाशों ने जेडीयू नेता को धमकी दी है कि अगर उन्होंने पैसे नहीं दिए तो उन्हें अपनी जान से हाथ धोना पड़ सकता है। बदमाशों ने धमकी दी है कि अगर समय पर रंगदारी के रुपए नहीं दिए तो उनकी हत्या कर दी जाएगी। इस घटना के बाद जेडीयू नेता और उनका पूरा परिवार दहशत में हैं। पीड़ित जेडीयू नेता ने ढाका थाने में आवेदन देकर पुलिस से गुहार लगाई है। जेडीयू नेता की शिकायत पर पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।