IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत
15-Jan-2020 08:52 AM
PATNA : बिहार में आज सियासी मकर संक्रांति की बड़ी तस्वीर देखने को मिलेगी। चुनावी साल में एनडीए से लेकर महागठबंधन तक में शामिल राजनीतिक दल चूड़ा दही और गुड़ के साथ आपसी खटास दूर करने का भरसक प्रयास करेंगे। जेडीयू की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के आवास पर चूड़ा दही भोज का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित एनडीए के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे।
वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन के नेताओं को कांग्रेस ने चूड़ा दही भोज का न्योता दिया है। कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में महागठबंधन के नेता मकर संक्रांति भोज के मौके पर जुटेंगे। कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल और प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा मेजबानी करते नजर आएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी, रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी को इस भोज का न्योता दिया जा चुका है। सबकी नजरें इस बात पर टिकी है कि तेजस्वी के नेतृत्व पर सवाल उठाने वाले महागठबंधन के नेता कांग्रेस के इस मकर संक्रांति भोज में चूड़ा दही का ज़ायका साथ-साथ किस तरह लेते हैं।
बीजेपी की तरफ से विधान पार्षद रजनीश कुमार के आवास पर भी मकर संक्रांति भोज का आयोजन किया गया है। इस भोज में बीजेपी के अलावा जेडीयू और लोक जनशक्ति पार्टी के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है। जाहिर है मकर संक्रांति के मौके पर चुनावी साल में खूब सियासत देखने को मिलेगी।