Bihar weather : बिहार में बढ़ने लगी गर्मी, दिन में 32°C के पार पहुंचा तापमान मुंगेर में स्वास्थ्य केन्द्र और सामुदायिक भवन बनने वाली जमीन पर प्रशासन ने शव को दफनाने से रोका, ग्रामीणों ने जताया विरोध बेगूसराय में युवक की संदिग्ध मौत: घर से निकला और लौटा लाश बनकर मुंगेर में 3 मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़: हथियार और उपकरण के साथ 3 गिरफ्तार अंतर-जिला चोर गिरोह का भंडाफोड़: चोरी की सामान के साथ दो बदमाश गिरफ्तार कटिहार में बच्चा चोरी के शक में बुजुर्ग महिला की पिटाई, भीड़ से पुलिस ने बचाया मुजफ्फरपुर में बीच सड़क मुखिया पति और ग्रामीण में मारपीट, कमर में पिस्टल के साथ VIDEO वायरल सगाई के बाद फोन पर अकेले बात नहीं करेंगे मंगेतर, इस समाज का अनोखा फैसला Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य
12-May-2021 03:57 PM
PATNA : बिहार में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच डॉक्टर और नर्स अपनी जान की परवाह किये बगैर लोगों की सेवा में जुटे हुए हैं. ऐसे में कई डॉक्टरों और नर्सों की कोरोना से मौत हो चुकी है. बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के महामंत्री विश्वनाथ सिंह के अनुसार 40 नर्सों की अबतक विभिन्न जिलों में मौत की सूचना मिली है. सभी जिलों के संगठन इकाई को जिलावार मृतक नर्सों की सूची बनाने का संदेश दिया गया है.
अबतक मिली जानकारी के अनुसार, राज्य में करीब 30 हजार नर्सें कोरोना काल में संक्रमितों की सेवा में जुटी हुई हैं. संघ के महामंत्री विश्वनाथ सिंह के अनुसार प्रखंडों से विभिन्न अस्पतालों में प्रतिनियुक्त कर नर्सों से तीन शिफ्ट में ड्यूटी ली जा रही है. नए स्थान पर उनके सोने और खाने तक की व्यवस्था ढंग से नहीं की गई है. उन्होंने बताया कि पटना में सबसे ज्यादा नर्सों की कोरोना संक्रमित होने का कारण इलाज के दौरान मौत हुई है.
विश्वनाथ सिंह ने बताया कि राज्य में 15 हजार से अधिक एएनएम की सेवा हेल्थ सब सेंटर और अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से हटाकर प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों और कोविड केयर अस्पताल, डेडिकेटेड कोविड हेल्थकेयर सेंटर में तैनात किया गया है. कोरोना संक्रमित मरीज़ों के संपर्क में आने से वे भी संक्रमण की शिकार हो रही हैं. जबकि जीएनएम की तैनाती सभी प्रमुख अस्पतालों में है और कोरोना वार्ड में वहीं मरीज को देख रही हैं.