BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...
25-Dec-2021 11:35 AM
PATNA : ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों को लेकर हर राज्य अलर्ट पर हैं. कई राज्यों में रात्रि कर्फ्यू लगा दी गई है. पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार में अभी नाइट कर्फ्यू की जरूरत नहीं है. मुख्यमंत्री ने कहा है, बिहार की स्थिति सभी राज्यों से बेहतर है. नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में फिलहाल नाइट कर्फ्यू लगाने की स्थिति नहीं है. मुख्यमंत्री का देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते केस को लेकर यह बयान आया है.
गौरतलब है कि पिछले दिनों CM नीतीश कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के मंत्री और तमाम अधिकारियों ने इससे निपटने को लेकर समीक्षा की थी. इसमें चर्चा की गई थी कि किस तरह से लोगों को कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से बचाया जा सके.
बता दें कि यूपी और महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों में नाइट कर्फ्यू की घोषणा की है. हरियाणा और गुजरात में भी नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया है. यूपी सरकार की तरफ से जारी आदेश में 25 दिसंबर से रात्रि 11 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लागू करने के निर्देश दिए गए हैं. मध्य प्रदेश में भी रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक हर रोज नाइट कर्फ्यू रहेगा. वहीं महाराष्ट्र में रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है.
बिहार में विगत 24 घंटे में 13 कोरोना मरीज मिले हैं. 17 मरीज स्वस्थ हुए हैं. सूबे में कुल स्वस्थ मरीजों का आंकड़ा पंहुचा 7,14,245 एवं रिकवरी दर 98.32 प्रतिशत है. राज्य में कोरोना के कुल एक्टिव मरीज 78 हैं. बिहार में कोरोना जांच की संख्या 05 करोड़ 98 लाख से ज्यादा पहुंची. पिछले 24 घंटे में 1 लाख 79 हजार 869 जांच की गई. बिहार में अभी तक कुल 05 करोड़ 98 लाख 58 हजार 182 जांच की जा चुकी हैं.
शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में अब तक ओमिक्रॉन के 415 मामले सामने आ चुके हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 7,189 नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं. इस दौरान 387 लोगों की मौत हुई है. वहीं 7286 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं.
भारत में मौजूदा समय में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 77,032 सक्रिय केस हैं. वहीं देश में अब तक कोरोना से 4,79,520 लोगों की मौत हो चुकी है. भारत में अब तक वैक्सीन की 141.01 करोड़ डोज लग चुकी हैं.