ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / राज्यकर्मियों को अब 15 दिनों का नया अवकाश, सीएम नीतीश के आदेश पर...

राज्यकर्मियों को अब 15 दिनों का नया अवकाश, सीएम नीतीश के आदेश पर सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया संकल्प

29-Oct-2021 07:18 AM

PATNA : बिहार में सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। राज्य सरकार के कर्मियों को अब 15 दिनों तक का एक नया अवकाश मिलेगा। दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले दिनों ही इसकी घोषणा की थी और नीतीश कुमार के आदेश के बाद अब सामान्य प्रशासन विभाग ने इससे जुड़ा संकल्प जारी कर दिया है। राज्य सरकार के कर्मियों को विपश्यना के लिए अवकाश दिया जाएगा। नीतीश सरकार ने इसकी स्वीकृति दे दी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार को इसका संकल्प भी जारी कर दिया है।


कैसे मिलेगा अवकाश

पटना के बुद्ध स्मृति पार्क में संचालित विपश्यना पाठ्यक्रम में भाग लेने के लिए राज्य कर्मियों को अधिकतम 15 दिनों का विशेष अवकाश दिया जाएगा। इस केन्द्र का संचालन पाटलिपुत्र विपश्यना ट्रस्ट की तरफ से किया जाता है। यह पूरा पाठ्यक्रम 10 दिनों का होता है। सरकार यह मानकर चल रही है कि विपश्यना करने से सरकारी कर्मियों की कार्यक्षमता पर सकारात्मक असर होगा। कर्मियों के व्यक्तित्व और अंतर्विभागीय संबंधों में सुधार के साथ-साथ समेकित गुणात्मक सुधार होंगे। आवासीय विपश्यना के लिए विशेष अवकाश उन राज्य कर्मियों को दिया जाएगा जो पटना के बाहर स्थित कार्यालय से इसमें शामिल होने आएंगे। अवकाश तभी स्वीकृत किया जाएगा जब विपश्यना केन्द्र द्वारा इसकी लिखित सूचना दी जाएगी।


नीतीश ने किया था एलान

दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले दिनों ही इसकी घोषणा कर दी थी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के बिहार दौरे के वक्त ही नीतीश कुमार ने इसका एलान किया था। राष्ट्रपति के साथ कार्यक्रम में शामिल होते हुए नीतीश कुमार ने जब बुद्ध स्मृति पार्क की चर्चा की तो उन्होंने विपश्यना केंद्र में जाने के लिए राज्य कर्मियों को अवकाश देने की बात कही थी। मुख्यमंत्री की इस घोषणा को अभी ज्यादा वक्त भी नहीं हुए और सामान्य प्रशासन विभाग में तत्परता दिखाते हुए इससे संबंधित संकल्प जारी कर दिया। अब देखना होगा सरकार की तरफ से की गई इस साल का फायदा कितने सरकारी कर्मी उठा पाते हैं।