BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय
16-Nov-2021 11:57 AM
पटना : बिहार के प्राइमरी स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षकों को अब इंग्लिश बोलने की ट्रेनिंग दी जाएगी. स्कूलों में कार्यरत शिक्षक पहले अंग्रेजी बोलना सीखेंगे और फिर ऑनलाइन परीक्षा में शामिल भी होंगे. जो शिक्षक परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे, उन्हें इस बाबत प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा. ट्रेनिंग में एक सत्र तीन घंटे का होगा. प्रशिक्षित शिक्षक अपने क्लास रूम में बच्चों को अंग्रेजी दक्षता लाने हेतु अपनी मातृभाषा में अंग्रेजी बोलने-सीखने का ज्ञान देंगे.
मिली जानकारी के मुताबिक पहली से आठवीं कक्षा तक के शिक्षकों को स्पोकेन इंग्लिश का प्रशिक्षण दिलाने के लिए मुंबई के एक निजी एजेंसी लिप फोर वर्ल्ड एवं मेरिको लिमिटेड के साथ एमओयू पर करार हुआ है. इस अवसर पर विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार, सचिव असंगबा चुबा आओ और प्राथमिक शिक्षा निदेशक अमरेंद्र प्रसाद सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.
आपको बता दें कि अंग्रेजी सीखो और सिखाओ अपनी मातृभाषा में कार्यक्रम के तहत शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को स्पोकेन इंग्लिश के लिए जिस मेरिको एजेंसी से करार किया है, वह शिक्षकों को नि:शुल्क आनलाइन ट्रेनिंग देगी. एमओयू होने के बाद एजेंसी द्वारा चालू शैक्षणिक सत्र 2021-22 से चरणबद्ध तरीके से शिक्षकों का ग्रुप बनाकर आनलाइन ट्रेनिंग दिसंबर से शुरू किया जाएगा. यह प्रशिक्षण कार्यक्रम तीन वर्षों मे पूरा किया जाएगा.