ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक Dhirendra Krishna Shastri: शुरू होने से ठीक पहले रोक दिया गया धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कार्यक्रम, जिला प्रशासन ने बताई यह वजह Dhirendra Krishna Shastri: शुरू होने से ठीक पहले रोक दिया गया धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कार्यक्रम, जिला प्रशासन ने बताई यह वजह BIHAR NEWS : बेगूसराय में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक-ट्रैक्टर टक्कर में दो किसानों की मौत, पांच गंभीर घायल Why We Overshop in Malls: मॉल से क्यों खाली हाथ नहीं लौटते आप? जानिए... पीछे छिपा बड़ा सच Bihar News: बिहार में आसमान से बरसी आफत, ठनका की चपेट में आने से दो सगे भाई समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत Bihar News: बिहार में आसमान से बरसी आफत, ठनका की चपेट में आने से दो सगे भाई समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत Red Chilli Benefits: स्वाद का तड़का या सेहत का खजाना है लाल मिर्च? जानिए... इसके चौंकाने वाले फायदे BPSC 71st Preliminary Exam : धांधली की मिलती है जानकारी तो इस तरह करें शिकायत, आयोग ने हरके सवालों का दिया जवाब

बिहार में अब ऐसा रहेगा मौसम, जानिए.. बारिश होगी या गर्मी की वापसी

बिहार में अब ऐसा रहेगा मौसम, जानिए.. बारिश होगी या गर्मी की वापसी

07-May-2022 08:46 AM

PATNA : इन दिनों बिहार के अधिकतर राज्यों में बारिश और तेज आंधी के कारण मौसम सामान्य बना हुआ है। कई शहरों के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, हवा की रफ्तार तेज होने की वजह से लोगो को रहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पूरे प्रदेश में पूर्वी और दक्षिण पूर्वी हवा की स्थिति सामान्य बनी हुई है। हवा की गति 10-12 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई है। 


मौसमी के प्रभाव को देखते हुए अगले 24 घंटों के बीच प्रदेश के सात जिलों के पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, अररिया, किशनगंज जिले में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इन जगहों पर रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की हिदायत दी गई है। मौसम विज्ञान की मानें तो प्रदेश में कुछ दिनों तक पुरवा का प्रभाव बना रहेगा। 


बीते गुरुवार को दरभंगा में सर्वाधिक बारिश 73.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, मुजफ्फरपुर के सरैया में 43.0 मिमी, पूर्वी चंपारण के चकिया में 33.8 मिमी, सहरसा के महिषी में 30.2 मिमी, बांका में 30.2 मिमी, सहरसा के सौरबाजार में 29.4 मिमी, दरभंगा के हायाघाट में 28.5 मिमी, मधुबनी के झंझारपुर में 25 मिमी, सुपौल के बसुआ में 21 मिमी, कटिहार के मनिहारी में 19.4 मिमी, वैशाली  में 17.8 मिमी, सहरसा के सिमरी में 38.6 मिमी, मुजफ्फरपुर के मीनापुर में 16.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। 


36.8 डिग्री सेल्सियस पटना का तापमान 

10-12 किमी प्रतिघंटा हवा की रफ्तार 

73.2 मिमी के साथ दरंभगा में सर्वाधिक बारिश 

39.3 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा सबसे गर्म शहर 

40 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया प्रदेश का तापमान


मौसम विज्ञान के आधार पर शुक्रवार को 39.3 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। जबकि पटना के अधिकतम तापमान में 4.6 डिग्री की वृद्धि के साथ 36.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है। प्रदेश के जयादातर शहरों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया है। 


शहरों का अध‍िकतम तापमान

पटना  - 36.8 

पूर्णिया - 33.4 

कटिहार - 33.7 

जमुई - 38.1 

सिवान - 34.0 

नालंदा - 38.4

बेगूसराय - 35.1

सहरसा - 33.1

दरभंगा - 34.0 

सुपौल - 34.0 

बक्सर - 38.2 

गया - 38.4 

औरंगाबाद - 39.2 

नालंदा - 38.4

वैशाली - 35.7 

मुजफ्फरपुर - 32.8 

अररिया - 34.5