ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा, शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 5 साल के मासूम की मौत; पांच घर जलकर खाक बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में आग का कहर… घर में सो रहे मासूम की जलकर मौत, पांच घर राख; पलभर में उजड़ गया पूरा मोहल्ला Bihar murder case : 15 साल बाद लिया खून का बदला! बेटे की सरेआम हत्या से सनसनी, पिता के केस में गवाही देना पड़ा भारी कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी

Home / news / अब डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों पर कोरोना का कहर, पटना के कई बड़े अस्पतालों...

अब डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों पर कोरोना का कहर, पटना के कई बड़े अस्पतालों में इलाज पर आफत

21-Apr-2021 07:02 AM

PATNA : बिहार में कोरोना ने कोहराम मचा रखा है। कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण की जद में बड़ी तादाद में डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी आ रहे हैं। संक्रमण की वजह से पटना के बड़े अस्पतालों में जांच और इलाज प्रभावित हो रहा है। 90 फीसदी स्टाफ संक्रमित होने के बाद कई निजी क्लीनिक और अस्पतालों में इलाज बंद करना पड़ा है। जबकि कई बड़े अस्पतालों में हालात बिगड़ रहे हैं। पटना एम्स में 384 डॉक्टर-स्टाफ संक्रमित हुए हैं। हालांकि इसमें से कुछ ठीक भी हुए हैं। 


पटना एम्स में अभी भी 14 फैकल्टी, 30 रेजीडेंट समेत 90 स्टाफ संक्रमित हैं। इसकी वजह से एम्स के ओपीडी और कोविड वार्ड में इलाज पर असर पड़ा है। उधर पटना के पीएमसीएच में प्रिंसिपल समेत 30 डॉक्टर और 49 स्टाफ संक्रमित हैं। आईजीआईसी के 8 डॉक्टर संक्रमित हैं। पटना के एनएमसीएच में 40 डॉक्टर और स्टाफ पॉजिटिव पाए गए हैं। एनएमसीएच के माइक्रोबायोलॉजी लैब के एक डॉक्टर समेत आधा दर्जन टेक्नीशियन और डाटा ऑपरेटर संक्रमित हैं। आईजीआईएमएस में 22 डॉक्टर और 50 नर्सिंग स्टाफ संक्रमित हैं। 


अन्य जिलों की बात करें तो मुजफ्फरपुर स्थित एसकेएमसीएच समेत जिले के निजी और सरकारी अस्पतालों में 10 से 35% तक डॉक्टर और कर्मी पॉजिटिव हो गए हैं। एसकेएमसीएच प्रबंधन ने ओपीडी और सर्जरी सेवा को बंद करने का फैसला लिया है। भागलपुर के जेएलएनएमसीएच के 27 डॉक्टर समेत जिले में कुल 37 डॉक्टर अब तक बीमार हो चुके हैं। जेएलएनएमसीएच में 14 पीजी और 13 फैक्लटी डॉक्टर भी संक्रमित हैं। हटिया रोड तिलकामांझी स्थित आश्रय नर्सिंग होम भी बंद हो गया। इसी तरह पूर्णिया में भी परेशानी बढ़ी है। गया के मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कोरोना वार्ड के नोडल पदाधिकारी ही संक्रमित हो गए। शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल के नौ कर्मी बीमार हैं।