चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
21-Mar-2021 07:08 AM
PATNA : राज्य में अब जमीन के खरीदारों को म्यूटेशन यानी दाखिल खारिज के पचड़े में नहीं पड़ना होगा। राज्य सरकार ने ऐसी प्रक्रिया शुरू की है जिसके बाद अब जमीन की रजिस्ट्री होने के साथ ही खुद ब खुद म्यूटेशन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। इसके लिए अब जमीन मालिक को अलग से ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी। सरकार ने इस प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए जो व्यवस्था की है उसके तहत जमीन की रजिस्ट्री के बारे में पूरी जानकारी अपने आप सीओ के पास चली जाएगी।
हालांकि अभी यह सुविधा केवल उन्हीं खरीदारों को मिलेगी जो जमाबंदीदार से जमीन खरीदेंगे यानी यदि किसी ऐसे विक्रेता से जमीन खरीदेंगे जिसके नाम पर जमाबंदी है। इसका मतलब यह हुआ कि अगर विक्रेता के नाम से जमाबंदी है तो म्यूटेशन की प्रक्रिया रजिस्ट्री के साथ शुरू हो जाएगी लेकिन अगर जमाबंदी विक्रेता के नाम से नहीं है और वह जमीन किसी ऐसे वारिस के तरफ से बेचा जा रहा है जिसकी जमाबंदी नहीं कराई गई है तो पुरानी व्यवस्था से म्यूटेशन के लिए आवेदन करना होगा।
राज्य सरकार ने इस नई व्यवस्था के लिए अंचल कार्यालय को निबंधन कार्यालय से जोड़ दिया है। इसके लिए सॉफ्टवेयर भी तैयार किया जा चुका है। 31 मार्च को मंत्री रामसूरत राय इस योजना की शुरुआत करेंगे। इस नई व्यवस्था के शुरू होने से दाखिल खारिज को लेकर ना तो विभागीय लापरवाही की शिकायतें मिलेंगी और ना ही आम लोगों को बार-बार कार्यालय का चक्कर लगाना होगा।