ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / बिहार में आंधी और पानी ने मचाई तबाही, 27 लोगों की मौत

बिहार में आंधी और पानी ने मचाई तबाही, 27 लोगों की मौत

20-May-2022 07:08 AM

BIHAR: बिहार में मौसम ने कल अचानक करवट ले ली। आंधी तूफान के बाद झमाझम बारिश के बाद लोगों को भले ही गर्मी से थोड़ी राहत मिली हो, लेकिन कई जिलों में इससे तबाही मच गई। दोपहर बाद आई आंधी के कारण 27 लोगों की मौत हो गई है। 6 मौतें भागलपुर में तो वहीं 6 लोगों की मुजफ्फरपुर में मौत हुई है। लखीसराय में भी 3 लोगों की जान चली गई। वैशाली और मुंगेर में दो-दो, बांका, जमुई, कटिहार, किशनगंज, जहानाबाद, सारण, नालंदा व बेगूसराय में एक-एक की मौत हो गई। 


कई जिलों में एनएच और रेलवे ट्रैक पर तार और पेड़ भी गिर गए, जिसके कारण रोड और रेलवे ठप रहा। सहरसा की बात करें तो यहां ओएचई तार टूटने से तीन घंटे ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। बांका में पंजवारा-धोरैया स्टेट हाईवे 84 मेन रोड पर पंजवारा पैक्स गोदाम के पास तेज आंधी से सड़क के बीचोबीच लगाया गया पथ प्रदर्शक बोर्ड गिर गया, जिससे मेन रोड पर जाम की स्थिति हो गई। 


वहीं दूसरी तरफ कल की बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है। इससे पहले लोगों को बढ़ते तापमान और तेज धूप का सामना करना पड़ रहा था। इस बारिश के बाद प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों के तापमान में गिरावट आई है, जिसके बाद लोगों ने राहत भारी सांस ली है।